नॉच डिस्प्ले के साथ आएगा Samsung Galaxy Tab S8 Ultra; ऑनलाइन लीक हुए रेंडर
सैमसंग गैलेक्सी टैब एस8 अल्ट्रा कंपनी की अपकमिंग फ्लैगशिप टैब सीरीज का टॉप-एंड वेरिएंट होगा। माना जा रहा है कि इस सीरीज में तीन टैब पेश किए जाएंगे, जिसमें Samsung Galaxy Tab S8 Ultra, Galaxy Tab S8+ और Galaxy Tab S8 शामिल होंगे। नवीनतम रिपोर्ट में कथित तौर पर सैमसंग गैलेक्सी टैब एस8 अल्ट्रा, श्रृंखला के टॉप-एंड वेरिएंट के रेंडर लीक हुए हैं, जिसमें टैब का डिज़ाइन देखा जा सकता है। रेंडरर्स के मुताबिक, अपकमिंग टैब सेल्फी कैमरा के लिए नॉच डिस्प्ले के साथ आएगा। अगर यह लीक सच होता है, तो सैमसंग गैलेक्सी टैब एस8 अल्ट्रा नॉच के साथ आने वाला पहला मेनस्ट्रीम टैबलेट बन जाएगा।
सूत्रों के मुताबिक, स्टीव हेमरस्टोफ़र के सहयोग से सैमसंग गैलेक्सी टैब S8 अल्ट्रा के रेंडर ऑनलाइन लीक हो गए हैं। इन रेंडर्स में टैब को सेल्फी कैमरे के लिए नॉच डिस्प्ले डिजाइन के साथ देखा जा सकता है। इसके अलावा, टैब में कथित तौर पर काफी पतले किनारों के साथ 14.6 इंच का डिस्प्ले मिलेगा। टैब के बैक पैनल की बात करें तो वहां डुअल रियर कैमरा सेटअप देखा जा सकता है जो वर्टिकली अलाइन्ड हैं। यह कैमरा सेटअप कैप्सूल के आकार के मॉड्यूल में रखा गया है। इसके अलावा लीक हुए रेंडर्स में देखा जा सकता है कि टैब के बैक पैनल पर एस पेन स्टायलस के लिए मैग्नेटिक स्ट्राइप भी दिया गया है। सैमसंग ब्रांडिंग सबसे नीचे मौजूद है। पावर बटन और वॉल्यूम बटन को टैब के दाएं किनारे पर रखा गया है, जबकि कीबोर्ड के लिए कनेक्टर बाएं किनारे पर दिया गया है। फोन के निचले हिस्से में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और ऊपर की तरफ क्वाड स्पीकर के साथ डुअल स्पीकर ग्रिल है। टैब के डाइमेंशन के बारे में कहा गया है कि यह 325.8 x 207.9 x 5.4mm होगा।
पुराने लीक के मुताबिक Samsung Galaxy Tab S8 Ultra में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 14.6 इंच का OLED डिस्प्ले मिल सकता है। यह 8GB + 128GB और 12GB + 512GB के दो कॉन्फ़िगरेशन में आ सकता है। इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप देखा जा सकता है, जिसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर हो सकता है। आगे की तरफ इसमें 8 मेगापिक्सल का सेंसर और 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड एंगल लेंस हो सकता है। कहा जाता है कि गैलेक्सी टैब S8 अल्ट्रा में 12,000mAh की बड़ी बैटरी है जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसका वजन 650 ग्राम हो सकता है।
कीमत की बात करें तो इसका वाई-फाई मॉडल KRW 1,469,000 (करीब 95,500 रुपये) में आ सकता है। इसका LTE वेरिएंट KRW 1,569,000 (लगभग 1.02 लाख रुपये) और 5G वेरिएंट KRW 1,669,000 (करीब 1.08 लाख रुपये) की कीमत में आ सकता है।
Post a Comment