योगी सरकार ने विपक्ष के सभी प्रतिनिधिमंडलों को दी लखीमपुर जाने की इजाजत - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

बुधवार, 6 अक्टूबर 2021

योगी सरकार ने विपक्ष के सभी प्रतिनिधिमंडलों को दी लखीमपुर जाने की इजाजत


उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने लखीमपुर हिंसा के बाद राजनीतिक दलों या किसी अन्य संगठन के प्रतिनिधियों के दौरे पर प्रतिबंध हटा दिया है। उत्तर प्रदेश सरकार ने विपक्षी प्रतिनिधिमंडलों को लखीमपुर जाने की अनुमति दे दी है। इसके अलावा कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को लखीमपुर खीरी जाने की इजाजत दी गई है। यूपी गृह विभाग से अनुमति मिलने के बाद 5 लोगों का प्रतिनिधिमंडल लखीमपुर खीरी पहुंचेगा।
उल्लेखनीय है कि लखीमपुर में धारा 144 लागू कर दी गई है। इसका उल्लंघन करने के आरोप में प्रियंका गांधी को गिरफ्तार किया गया था। आज राहुल गांधी ने ऐलान किया है कि वो लखीमपुर जाएंगे। इस दौरान उनके साथ सिर्फ तीन लोग ही रहेंगे। इनमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी शामिल हैं। वहीं सचिन पायलट राजस्थान से सड़क मार्ग से लखीमपुर खीरी पहुंच रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages