Nokia T20 टैबलेट भी भारत में होगा लॉन्च, मिला BIS सर्टिफिकेशन


Nokia T20 टैबलेट आधिकारिक तौर पर 6 अक्टूबर यानी कल लॉन्च होने जा रहा है। हालांकि ग्लोबल लॉन्च के तुरंत बाद Nokia लाइसेंस कंपनी HMD Global का यह टैबलेट भारत में भी दस्तक देने वाला है। जी हां, ताजा सूत्रों के मुताबिक इस टैबलेट को भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) का सर्टिफिकेशन मिला है, जो इस बात का इशारा करता है कि यह टैबलेट जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाएगा। आपको बता दें, इस टैबलेट का सबसे पहले जुलाई में खुलासा हुआ था, जिसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन्स यूएई और यूके के रिटेलर के जरिए ऑनलाइन लीक हुए थे। सूत्रों से पता चला है कि Nokia T20 टैबलेट को ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) सर्टिफिकेशन मिल गया है। दो मॉडल नंबर TA-1392 और TA-1397 को BIS सर्टिफिकेशन मिला है। हालांकि बीआईएस सर्टिफिकेशन से टैबलेट के किसी स्पेसिफिकेशन का पता नहीं चलता है, लेकिन यह अनुमान लगाया जा सकता है कि इसे जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाएगा। ग्लोबली इसे कल यानि 6 अक्टूबर को लॉन्च करेगा।

Nokia T20 की कीमत (अनुमान)

टैबलेट को पहली बार जुलाई में पेश किया गया था, जिसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन यूके के एक रिटेलर के माध्यम से ऑनलाइन लीक हो गए थे। Nokia T20 टैबलेट की कीमत केवल वाई-फाई वेरिएंट के लिए GBP 185 (लगभग 18,600 रुपये) हो सकती है, जबकि वाई-फाई + सेल्युलर वेरिएंट की कीमत GBP 202 (लगभग 20,300 रुपये) होगी।

Nokia T20 स्पेसिफिकेशंस (अपेक्षित)

इस टैबलेट में 10.36 इंच का टचस्क्रीन डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसमें 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज होगी। रिटेल लिस्टिंग ने संकेत दिया है कि Nokia T20 टैबलेट में ब्लू कलर ऑप्शन खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। आपको बता दें, मॉडल नंबर TA-1392 और TA-1397 वाले दो टैबलेट को जून में रूसी सर्टिफिकेशन साइट पर स्पॉट किया गया था। माना जा रहा है कि ये Nokia T20 टैबलेट के दो वेरिएंट हो सकते हैं।

add