Xiaomi Civi Pro फोन के साथ आएगा 16GB रैम और 4,400mAh की बैटरी, TENAA साइट पर हुआ लिस्ट


Xiaomi Civi स्मार्टफोन को पिछले हफ्ते चीन में लॉन्च किया गया था। यह फोन 6.55 इंच के फुल-एचडी+ डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन 778जी प्रोसेसर से लैस है। वहीं, अब मॉडल नंबर 2109119BC के साथ एक नया Xiaomi फोन TENAA सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट किया गया है, जिसमें वैनिला Xiaomi CV फोन की तरह ही स्पेसिफिकेशन हैं। माना जा रहा है कि यह नया फोन Xiaomi Civi Pro के नाम से दस्तक दे सकता है। इस डिवाइस को 6.55 इंच की OLED स्क्रीन और 4,400 एमएएच की बैटरी के साथ लिस्ट किया गया है। गौरतलब है कि Xiaomi ने अभी तक Xiaomi CV Pro स्मार्टफोन के लॉन्च से जुड़ी कोई जानकारी साझा नहीं की है। मॉडल नंबर 2109119BC वाला नया Xiaomi फोन TENAA पर लिस्ट हुआ है। यह मॉडल नंबर Xiaomi Civi Pro स्मार्टफोन का हो सकता है, जो स्पेसिफिकेशंस के साथ लिस्ट किया गया है। फोन के स्पेसिफिकेशन Xiaomi Civi फोन के समान हैं, लेकिन इसमें कॉन्फ़िगरेशन में अपग्रेड देखा गया है। इस फोन को 6.55 इंच की OLED स्क्रीन के साथ लिस्ट किया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 3,840x2,160 पिक्सल है। वहीं, फोन का प्रोसेसर 2.4GHz ऑक्टा-कोर है। यह फोन 6 जीबी, 8 जीबी, 12 जीबी और 16 जीबी रैम के साथ लिस्ट हुआ है, जिसके साथ 64 जीबी, 128 जीबी, 256 जीबी और 512 जीबी स्टोरेज का विकल्प मिलेगा। लिस्टिंग के मुताबिक फोन में 4,400 एमएएच की बैटरी मिल सकती है।
हालांकि, Xiaomi पब्लिक रिलेशंस के प्रमुख वांग हुआ ने Xiaomi CV Pro से जुड़ी खबरों का खंडन किया है। उन्होंने कथित तौर पर MyDrivers को बताया कि उन्होंने डिवाइस के बारे में कभी नहीं सुना था। चीनी स्मार्टफोन निर्माता ने पहले पुष्टि की थी कि Xiaomi CV फोन केवल चीन तक ही सीमित रहेगा और इसे वैश्विक स्तर पर लॉन्च नहीं किया जाएगा। चीन में Xiaomi Civi की कीमत CNY 2,599 (लगभग 29,600 रुपये) से शुरू होती है। यह फोन ब्लू, ब्लैक और पिंक कलर ऑप्शन में आता है।

स्पेसिफिकेशन

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Xiaomi CV फोन एंड्रॉयड 11 बेस्ड MIUI 12.5 पर काम करता है और इसमें 6.55 इंच का फुल-एचडी+ OLED डिस्प्ले है जिसमें 3डी कर्व्ड ग्लास, 120Hz रिफ्रेश रेट, 950 निट्स ब्राइटनेस, 240Hz टच सैंपलिंग रेट, 402 ppi पिक्सल डेनसिटी है। और 10 बिट रंग उपलब्ध हैं। इसके अलावा यह फोन स्नैपड्रैगन 778G प्रोसेसर, 12 जीबी रैम और 256 जीबी यूएफएस 3.1 स्टोरेज से लैस है। फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ वी5.2, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। Xiaomi ने फोन में 4,500 एमएएच की बैटरी दी है, जिसके साथ आपको 55 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। इस बारे में कहा गया है कि यह 36 मिनट में फोन को फुल चार्ज कर देता है। साथ ही फोन का डाइमेंशन 71.5mm x6.98mm और वजन 166 ग्राम है।

add