खाने के बाद एक चम्मच सौंफ खाने के फायदे - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

सोमवार, 22 नवंबर 2021

खाने के बाद एक चम्मच सौंफ खाने के फायदे


आपने रेस्टोरेंट या ढाबों में देखा होगा कि खाना खाने के बाद सौंफ को माउथ फ्रेशनर के तौर पर परोसा जाता है।दरअसल सौंफ खाने से न सिर्फ खाना जल्दी पचता है, बल्कि यह आपके पाचन को भी हल्का रखता है। सौंफ में पोटैशियम और सोडियम प्रचुर मात्रा में होता है। पोटेशियम रक्त में सोडियम की मात्रा को नियंत्रित करता है और इसके दुष्प्रभावों को रोकता है। इसके अलावा सौंफ में नाइट्रेट्स भी होते हैं, जो ब्लड प्रेशर को कम करते हैं। इतने पोषक तत्वों से भरपूर सौंफ खाने के हैं कई फायदे आए जानते है-

पाचन और आंखों के लिए फायदेमंद

भोजन के 30 मिनट बाद सौंफ का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित रहता है। खाना खाने के बाद सौंफ का सेवन करने से लीवर ठीक रहता है और आंखों की रोशनी भी बढती है।

खांसी की समस्या के लिए फायदेमंद

कफ के अलावा गले में खराश की समस्या से निपटने में भी सौंफ काफी कारगर है। आपको सौंफ को एक कप पानी में उबालना है। सौंफ को दो-तीन बार उबालकर पीने से एसिडिटी और कफ की समस्या दूर हो जाती है।

नियमित मासिक धर्म होना

अगर आपके पीरियड्स समय पर नहीं आते हैं या आने से पहले बहुत दर्द होता है तो आपको सौंफ का सेवन गुड़ के साथ करना चाहिए। इससे आपके पीरियड्स समय पर आने लगेंगे।

हाथ-पांव में जलन

अगर आपके हाथ पैरों में जलन होती है तो भी सौंफ आपके लिए बहुत फायदेमंद है। सौंफ के चूर्ण में चीनी को बराबर मात्रा में मिलाकर खाने से हाथ पैरों की जलन दूर होती है। नित्य 10 ग्राम सौंफ खाना खाने के बाद लेनी चाहिए., जोकि स्वास्थ्य के किए फायदेमंद है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages