कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने हिंदुत्व की तुलना आतंकवादी संगठनों से की - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

गुरुवार, 11 नवंबर 2021

कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने हिंदुत्व की तुलना आतंकवादी संगठनों से की


सलमान खुर्शीद की किताब 'सनराइज ओवर अयोध्या' का विमोचन बीते दिन बुधवार को हुआ। कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने किताब में हिंदुत्व की तुलना ISIS और बोको हरम जैसे आतंकवादी संगठनों से करते हुए सलमान खुर्शीद ने कहा कि हिंदुत्व संतों के सनातन और प्राचीन हिंदू धर्म को अलग कर रहा है, जो हर तरह से ISIS और बोको हरम जैसे जिहादी इस्लामिक संगठनों की तरह है। इसका कारण पूछे जाने पर सलमान ने कहा, 'हिंदू धर्म बहुत ऊंचे स्तर का धर्म है। इसके लिए गांधी जी कीप्रेरणा से बड़ी कोई प्रेरणा नहीं हो सकती। अगर कोई नया लेबल लगाता है, तो मैं उसे क्यों मानूं? कोई हिंदू धर्म का अपमान करे मै तब भी बोलूंगा। मैंने कहा कि हिंदुत्व की राजनीति करने वाले गलत हैं और आईएसआईएस भी गलत है।" वहीं, सुप्रीम कोर्ट के फैसले और अपनी किताब को लेकर सलमान खुर्शीद ने कहा, ''अयोध्या विवाद को लेकर समाज में बंटवारे की स्थिति थी, सुप्रीम कोर्ट ने इसका हल ढूंढ लिया। कोर्ट के फैसले ने बहुत दूर तक देखने की कोशिश की है। यह एक ऐसा फैसला है जिससे यह महसूस न हो कि हम हारे, आप जीतें।" उन्होंने भाजपा सरकार की ओर इशारा करते हुए कहा, "यह घोषित नहीं किया जाता है कि "हम जीत गए" लेकिन कभी-कभी ऐसे संकेत दिए जाते हैं। सभी को जोड़ने का प्रयास होना चाहिए। वर्तमान में, अयोध्या के त्योहार में ऐसा लगता है कि यह है केवल एक पार्टी का उत्सव हो।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages