फिलीपींस की साइट पर लिस्ट हुए Oppo A95 4G में मिल सकते हैं Oppo F19 जैसे स्पेसिफिकेशन
Oppo A95 4G पिछले कुछ समय से सुर्खियों में है। लेटेस्ट रिपोर्ट में जानकारी मिली है कि इस फोन के स्पेसिफिकेशन्स Oppo F19 स्मार्टफोन की तरह ही होंगे। आपको बता दें, Oppo F19 फोन को भारत में अप्रैल के महीने में लॉन्च किया गया था। रिपोर्ट के मुताबिक, चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओप्पो ने खुद अपने फेसबुक पेज पर इस फोन के लिए प्री-बुकिंग लिंक शेयर किया था। जैसा कि सभी जानते हैं कि Oppo A95 स्मार्टफोन का 5G वर्जन बाजार में पहले से मौजूद है। लेकिन कंपनी इस फोन का एक किफायती विकल्प Oppo A95 4G स्मार्टफोन के रूप में भी बाजार में लाने जा रही है। सूत्रों के मुताबिक Oppo ने फिलीपींस में अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर Oppo A95 4G स्मार्टफोन की प्री-बुकिंग के लिए ऑनलाइन रिटेलर से एक लिंक साझा किया था। हालांकि, ऑनलाइन रिटेलर Lazada ने बाद में लिस्टिंग को वेबसाइट से हटा दिया। लिस्टिंग से कथित तौर पर पता चला है कि इस फोन के स्पेसिफिकेशन Oppo F19 स्मार्टफोन के समान होंगे।
रिपोर्ट के मुताबिक Oppo A94 4G फोन की कीमत PHP 15,995(लगभग 23,757 रुपये) होगी। वहीं, यह फोन दो कलर ऑप्शन में दस्तक देगा, ये ब्लैक और सिल्वर होंगे। स्पेसिफिकेशन की बात करें तो फोन एंड्रॉयड 11 पर काम करेगा और इसमें 6.43 इंच का फुल-एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले होगा। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर से लैस होगा, जिसके साथ 128 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी।
ओप्पो F19 स्पेसिफिकेशंस
डुअल-सिम(नैनो) ओप्पो F19 फोन एंड्रॉइड 11 पर आधारित ColorOS 11.1 पर चलता है और इसमें 6.43-इंच का फुल-एचडी + (1,080x2,400 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले है, जिसका पहलू अनुपात 20:9 और स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 90.8 प्रतिशत है। Oppo F19 फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर से लैस है, जिसमें एड्रेनो 610 जीपीयू और 6 जीबी रैम है। फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें f/1.7 लेंस के साथ 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 2-मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। ओप्पो ने इसमें 128 जीबी स्टोरेज दी है, जिसमें माइक्रो एसडी कार्ड सपोर्ट मौजूद है। कनेक्टिविटी ऑप्शन की बात करें तो इसमें 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। कंपनी ने इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया है। Oppo F19 फोन 33W फास्ट चार्जिंग के साथ 5,000mAh की बैटरी पैक करता है। फोन का डाइमेंशन 160.3x73.8x7.95mm और वजन 175 ग्राम है।
Post a Comment