केरल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के एक कार्यकर्ता की मौत का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले को लेकर केरल बीजेपी अध्यक्ष सुरेंद्रन ने राज्य के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात कर, आरएसएस कार्यकर्ता की मौत की राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) से जांच कराने की मांग की है। बता दें कि केरल के पलक्कड़ जिले में बीते दिन सोमवार को आरएसएस कार्यकर्ता एस संजीत की हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के सुरेंद्रन ने केंद्र सरकार के हस्तक्षेप और हत्या की एनआईए जांच की मांग की है। भाजपा नेता द्वारा भेजे गए पत्र में कहा गया है कि आरएसएस कार्यकर्ता पर हमला कोई अकेली घटना नहीं है। भाजपा नेता ने यह भी आरोप लगाया है कि हत्या के पीछे पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया की राजनीतिक शाखा सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) का हाथ है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें