पंजाब पुलिस ने करतारपुर से 55 किलो अफीम जब्त की; नशा तस्कर गिरफ्तार - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

मंगलवार, 9 नवंबर 2021

पंजाब पुलिस ने करतारपुर से 55 किलो अफीम जब्त की; नशा तस्कर गिरफ्तार


जालंधर: पंजाब पुलिस ने ड्रग्स के खिलाफ अपनी लड़ाई तेज करते हुए आज मंगलवार को जालंधर के करतारपुर के पास एक विशेष जांच के दौरान 55 किलो अफीम जब्त की और एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार तस्कर की पहचान युद्धवीर सिंह उर्फ ​​योद्धा निवासी देवीदासपुर जंडियाला गुरु अमृतसर के रूप में हुई है। युद्धवीर एनडीपीएस के विभिन्न मामलों में वांछित था। पुलिस ने आरोपी के पास से एक टोयोटा अर्बन क्रूजर कार भी बरामद किया है जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर UP14EU8399 है।
सूत्रों से पता चला है कि जालंधर ग्रामीण पुलिस की सीआईए विंग ने करतारपुर-किशनपुरा रोड पर नशों के खिलाफ विशेष अभियान के तहत नाकाबंदी की थी। जांच के दौरान पुलिस टीम ने युधवीर की कार को रोका और उसके कब्जे से 55 किलो अफीम बरामद की, हालांकि युद्धवीर का साथी पलविंदर सिंह उर्फ ​​सनी निवासी अमृतसर  मौके से भागने में सफल रहा।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages