दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (IGI) हवाई अड्डे पर एक यात्री 24 लाख रुपये मूल्य के 1.2 लाख सऊदी रियाल के साथ गिरफ्तार - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

मंगलवार, 9 नवंबर 2021

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (IGI) हवाई अड्डे पर एक यात्री 24 लाख रुपये मूल्य के 1.2 लाख सऊदी रियाल के साथ गिरफ्तार


केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) को विदेशी मुद्रा को देश के बाहर ले जाने के मामले में बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के अधिकारियों ने आज मंगलबार को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (IGI) हवाई अड्डे पर एक यात्री को पकड़ा, जो तकरीबन 24 लाख रुपये के बराबर विदेशी मुद्रा की तस्करी करने की कोशिश कर रहा था।
सूत्रों से पता चला है कि दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (IGI) हवाई अड्डे पर  1.2 लाख सऊदी रियाल के साथ एक यात्री को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए शख्स के पास से बरामद विदेशी मुद्रा की कीमत लगभग 24 लाख रुपये के बराबर है।




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages