कार बेच रहे हैं या कबाड़ में बेच रहे हैं, जरूर हटाएं FASTag, जानिए क्या हो सकते हैं नुकसान
अगर आप अपने पुराने वाहन को बेचने या स्क्रैप करने जा रहे हैं, तो वाहन में फास्टैग न लगा छोड़ें। फास्टैग लगा छोड़ने से आपको नुकसान हो सकता है। वहीं साइबर अपराधी आपको अपना शिकार बना सकते हैं, आपको आर्थिक नुकसान भी हो सकता है।
सड़क परिवहन मंत्रालय के मुताबिक वाहन बेचने से पहले फास्टैग का स्टीकर हटा दें।
आमतौर पर वाहन मालिक वाहन बेचते समय FASTag स्टिकर नहीं हटाते हैं। वाहन मालिकों का मानना है कि फास्टैग किसी पुराने वाहन का होता है और उसी नंबर से जुड़ा होता है, इसलिए इसका इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है। फास्टैग निकाल भी लें तो कोई फायदा नहीं। इसलिए इसे कार में छोड़ दिया जाता है।
सड़क परिवहन मंत्रालय के मुताबिक अगर आप कार बेचने जा रहे हैं तो FASTag स्टीकर को हटा दें ताकि आप FASTag में पैसे ट्रांसफर कर सकें, मनी ट्रांसफर के लिए FASTag नंबर जरूरी है। इससे आपके दूसरे FASTag में पैसे ट्रांसफर किए जा सकते हैं। इसके अलावा, अगर FASTag किसी बैंक खाते से जुड़ा हुआ है, तो टोल प्लाजा पर आपके खाते से पैसे काट लिए जाएंगे। FASTag लिंक को बैंक से नहीं हटाया जा सकता है। इसलिए वाहन बेचने से पहले फास्टैग हटा देना चाहिए।
साइबर अपराधी कर सकते हैं दुरुपयोग
साइबर एक्सपर्ट का कहना है कि अगर किसी वाहन को कबाड़ के रूप में बेचा जाता है और उसमें फास्टैग लगा होता है तो उसका गलत इस्तेमाल हो सकता है। खासतौर पर जो FASTag बैंक से जुड़े हैं, उनके पास बैंक की सारी जानकारी होती है। साइबर क्रिमिनल विवरण के साथ आपको आर्थिक रूप से नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसलिए फास्टैग हटाकर ही वाहन की बिक्री करनी चाहिए।
Post a Comment