Teclast T40 Pro Tab 7,000mAh बैटरी और 10.4 इंच 2K डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत... - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

गुरुवार, 11 नवंबर 2021

Teclast T40 Pro Tab 7,000mAh बैटरी और 10.4 इंच 2K डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत...


Teclast कंपनी ने Teclast T50 टैबलेट को 11-इंच 2K डिस्प्ले के साथ पिछले महीने ही लॉन्च किया था, जिसके बाद कंपनी ने अब कथित तौर पर Teclast T40 सीरीज का एक नया मॉडल Teclast T40 Pro नाम से पेश किया है। आपको बता दें, इससे पहले कंपनी इस सीरीज में Teclast T40 और Teclast T40 Plus टैबलेट लॉन्च कर चुकी है। Teclast T40 Pro सीरीज के तहत पेश किया गया तीसरा मॉडल है। स्पेसिफिकेशन की बात करें तो कंपनी ने इसमें 10.4 इंच का 2K डिस्प्ले दिया है। इसके अलावा यह टैब UNISOC T618 प्रोसेसर से लैस है।

Teclast T40 प्रो कीमत

Teclast T40 Pro टैबलेट के लॉन्च और इसके प्रमुख स्पेसिफिकेशंस के बारे में जानकारी देती है। रिपोर्ट के मुताबिक इसके 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 1,299 (लगभग 15,091 रुपये) है। 

Teclast T40 प्रो विशिष्टता

डुअल-सिम Teclast T40 Pro Tab Android 11 पर काम करता है। इसमें 10.4 इंच 2K डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 2000 x 1200 पिक्सल है। टैब में हर तरफ अल्ट्रा-थिन बेज़ल हैं। इसके अलावा यह टैब UNISOC T618 प्रोसेसर से लैस है। आपको बता दें, कंपनी ने यह प्रोसेसर Teclast T50 टैबलेट में भी दिया है। लेटेस्ट टैब में 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज है। फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के लिए इस टैबलेट में सिंगल कैमरा दिया गया है, लेकिन कैमरा कितने मेगापिक्सल का है इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। टैब में 7,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। साथ ही, टैब के रियर पैनल में मैटेलिक डिज़ाइन के साथ मैट फ़िनिश है। इसके अलावा आपको टैब में प्रॉक्सिमिटी सेंसर, लाइट सेंसर मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4जी सपोर्ट दिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages