सुखबीर सिंह बादल का ऐलान: सत्ता में आने के बाद बसपा से बनेगा डिप्टी सीएम - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

सोमवार, 13 दिसंबर 2021

सुखबीर सिंह बादल का ऐलान: सत्ता में आने के बाद बसपा से बनेगा डिप्टी सीएम


पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए शिरोमणि अकाली दल ने बसपा से हाथ मिलाया है। शिरोमणि अकाली दल की ओर से डिप्टी सीएम पद के उम्मीदवार को लेकर एक अहम ऐलान किया गया है। शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर बादल ने कहा कि अगर अकाली-बसपा गठबंधन राज्य में सत्ता में आता है, तो राज्य के दो उपमुख्यमंत्रियों में से एक मायावती के नेतृत्व वाली पार्टी से होगा। मैं पहले ही कह चुका हूं कि अगर हमारी सरकार बनती है तो डिप्टी सीएम का पद बसपा को दिया जाएगा. सुखबीर सिंह बादल ने कहा, "मैं पहले ही घोषणा कर चुका हूं कि एक उपमुख्यमंत्री बसपा से होगा।"
शिरोमणि अकाली दल ने पहले कहा था कि यदि अगले साल पंजाब में विधानसभा चुनाव के बाद बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन सत्ता में आता है तो एक अनुसूचित जाति और एक हिंदू विधायक को उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई जाएगी।
शिरोमणि अकाली दल ने 2022 की शुरुआत में पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बसपा के साथ गठजोड़ किया है। सीटों के समझौते के तहत, राज्य की 117 विधानसभा सीटों में से, बसपा अपने उम्मीदवारों को 20 पर मैदान में उतारेगी, उम्मीदवारों के नामों की घोषणा के मामले में शिरोमणि अकाली दल और बसपा का गठबंधन काफी आगे नजर आ रहा है। बसपा ने अब तक अपने हिस्से के 20 में से 17 उम्मीदवारों की घोषणा की है, जबकि शिरोमणि अकाली दल ने 91 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages