कैबिनेट ने सेमीकंडक्टर्स के लिए पीएलआई योजना को दी मंजूरी - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

बुधवार, 15 दिसंबर 2021

कैबिनेट ने सेमीकंडक्टर्स के लिए पीएलआई योजना को दी मंजूरी


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज(15 दिसंबर, 2021) कैबिनेट की बैठक में सेमीकंडक्टर्स के लिए  प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव स्कीम पीएलआई योजना को मंजूरी दी गई। ऐसे समय में जब माइक्रोचिप्स की कमी से औद्योगिक उत्पादन प्रभावित हुआ है, सरकार के इस कदम से सेमीकंडक्टर निर्माताओं को फायदा होगा।सेमीकंडक्टर्स के लिए प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव स्कीम की मंजूरी देश को इलेक्ट्रॉनिक्स हब बनाने के सरकार के प्रयासों का हिस्सा है। सरकार द्वारा इस आशय के लिए कंपनियों से रुचि के भाव मांगे जाने के लगभग एक साल बाद यह मंजूरी मिली है।
इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत यह फैसला लिया गया है, जो आत्मनिर्भर भारत की सोच को और मजबूत करता है। इस दिशा में भारत में सेमीकंडक्टर और डिस्प्ले मैन्युफैक्चरिंग का संपूर्ण इकोसिस्टम स्थापित करने की महत्वाकांक्षी योजना को मंजूरी मिल गई है। इस योजना के तहत 6 साल में 76,000 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इससे आत्मनिर्भर भारत की सोच को मजबूती मिलेगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages