हरभजन सिंह के कांग्रेस में शामिल होने की चर्चा हुई तेज, नवजोत सिंह सिद्धू ने शेयर की तस्वीर - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

बुधवार, 15 दिसंबर 2021

हरभजन सिंह के कांग्रेस में शामिल होने की चर्चा हुई तेज, नवजोत सिंह सिद्धू ने शेयर की तस्वीर


पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने हरभजन सिंह के साथ एक बेहद खास तस्वीर शेयर की है। नवजोत सिंह सिद्धू ने जब से हरभजन की तस्वीर शेयर की है तब से भारत में हरभजन के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही हैं। नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि यह तस्वीर संभावनाओं से भरी है। ट्विटर पर तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "भारत के स्टार भज्जी के साथ संभावित तस्वीर।"
पिछले कई दिनों से हरभजन सिंह के राजनीति में आने के कयास लगाए जा रहे हैं। हाल ही में ऐसी चर्चा चल रही थी कि हरभजन सिंह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं। लेकिन हरभजन सिंह ने इस तरह की खबरों पर चुप्पी तोड़ी और कहा कि वह भारतीय जनता पार्टी का हिस्सा नहीं बनेगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages