डीआरडीओ ने तैयार की कपड़ों की खास तकनीक, अब -55 डिग्री में भी ठंड से सुरक्षित रहेंगे सेना के जवान - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

बुधवार, 29 दिसंबर 2021

डीआरडीओ ने तैयार की कपड़ों की खास तकनीक, अब -55 डिग्री में भी ठंड से सुरक्षित रहेंगे सेना के जवान


रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन(DRDO) ने भारतीय सेना को अत्यधिक ठंड के मौसम की परेशानियों से बचाने के लिए एक विशेष प्रकार की वस्त्र प्रणाली तैयार की है। मंत्रालय ने कहा कि DRDO ने 5 भारतीय कंपनियों को एक्सट्रीम कोल्ड वेदर क्लोदिंग सिस्टम (ECWCS) की तकनीक सौंपी। 3-लेयर्ड ECWCS +15° से -50°C के बीच थर्मल इंसुलेशन प्रदान करता है। ग्लेशियरों और हिमालय की चोटियों में निरंतर संचालन के लिए भारतीय सेना को ईसीडब्ल्यूएस की आवश्यकता है। एक्सट्रीम कोल्ड वेदर क्लोदिंग सिस्टम(ECWCS) को DRDO के तहत डिफेंस इंस्टीट्यूट ऑफ फिजियोलॉजी एंड एलाइड साइंसेज(DIPAS) द्वारा डिजाइन किया गया है। यह तकनीक उन सेना के जवानों के लिए काफी मददगार होगी, जो लद्दाख, सिक्किम, कश्मीर जैसी ठंडी जगहों पर तैनात हैं। यह पहली बार नहीं है जब डीआरडीओ ने सेना के लिए ऐसी तकनीक विकसित की है। वह समय-समय पर स्वदेशी हथियारों, मिसाइलों और अन्य घातक हथियारों का परीक्षण करती रहती हैं। 



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages