जिला रेड क्रॉस सोसायटी ने जरूरतमंद बच्चों को उपहार व मिठाइयां बांटकर मनाया अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

शुक्रवार, 3 दिसंबर 2021

जिला रेड क्रॉस सोसायटी ने जरूरतमंद बच्चों को उपहार व मिठाइयां बांटकर मनाया अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस


जालंधर, ज़िला रेड क्रास सोसायटी जालंधर की तरफ से आज अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस मनाया गया और इस अवसर पर रेड क्रास स्कूल फार डैफ और परियास स्कूल के बच्चों को मिठाई और तोहफ़े बाँटे गए। इस अवसर पर संबोधन करते हुए ज़िला रेड क्रास सोसायटी के सचिव इन्द्रदेव सिंह मिनहास ने कहा कि दिव्यांग बच्चों को भी आम बच्चों की तरह ही पूरा मान और सत्कार दिया जाना चाहिए। ऐसे बच्चे किसी तरह भी आम बच्चों की अपेक्षा कम नहीं हैं। यदि इन बच्चों को पूरा सहयोग और हौसला अफजाई की जाये तो यह किसी भी मुकाम को हासिल कर सकते हैं।उन्होंने कहा कि दिव्यांग व्यक्ति असली नायक हैं जोकि बहुत सी मुशकलों के बावजूद ज़िंदगी में आगे बढ़ते हैं। उन्होंने कहा कि डिप्टी कमिश्नर श्री घनश्याम थोरी की रहनुमाई में रेड क्रास सोसायटी की तरफ से यह यकीनी बनाने के लिए सख्त यत्न किये जा रहे हैं कि ऐसे सभी लोग अपनी ज़िंदगी इज्जत और मान से जीएं। इस अवसर पर बच्चों के खेल भी करवाए गए, जिन में बच्चो की तरफ से बढ़ -चढ़ कर भाग लिया गिया।





कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages