ओएनजीसी ने अक्षय ऊर्जा परियोजनाओं के लिए सौर ऊर्जा निगम के साथ किया समझौता - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

शुक्रवार, 3 दिसंबर 2021

ओएनजीसी ने अक्षय ऊर्जा परियोजनाओं के लिए सौर ऊर्जा निगम के साथ किया समझौता


सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन(ONGC) ने भारतीय सौर ऊर्जा निगम (SECI) के साथ अक्षय ऊर्जा क्षेत्र, विशेष रूप से सौर ऊर्जा में अपनी उपस्थिति को मजबूत करने और स्वच्छ ऊर्जा परियोजनाओं को बढ़ाने के लिए एक समझौता किया है। कंपनी ने बीते दिन गुरुवार को एक बयान में कहा कि समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर ओएनजीसी के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक सुभाष कुमार और एसईसीआई के प्रबंध निदेशक सुमन शर्मा ने हस्ताक्षर किए हैं। "यह समझौता ओएनजीसी और एसईसीआई को सौर, पवन, सौर पार्क, इलेक्ट्रिक वाहन मूल्य श्रृंखला, हरित हाइड्रोजन सहित नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं में सहयोग के रूप में एक व्यापक ढांचा प्रदान करेगा।"
कंपनी ने कहा कि साझेदारी ओएनजीसी को अक्षय ऊर्जा, विशेष रूप से सौर ऊर्जा में अपनी उपस्थिति को मजबूत करने में सक्षम बनाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages