जालंधर बार एसोसिएशन चुनाव में मतदाताओं ने दिखाया उत्साह, शाम 5 बजे तक 1292 वोट पड़े - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

शुक्रवार, 17 दिसंबर 2021

जालंधर बार एसोसिएशन चुनाव में मतदाताओं ने दिखाया उत्साह, शाम 5 बजे तक 1292 वोट पड़े


जालंधर में बार एसोसिएशन 2021 के चुनावों के दौरान शुक्रवार को सुबह 8 बजे मतदान शुरू हो गया। सुबह से ही वोटरों का उत्साह देखते बन रहा था। सुबह 8:05 पर पहली वोट पड़ी जिसके बाद 10 बजे तक करीब 200 वोटरों ने मतदान किया। शाम 5 बजे तक 1292 सदस्यों ने अपने मत डाले। प्रत्याशी और उनके समर्थक भी सुबह 8 बजे से पहले ही चुनावी मैदान में आकर डट गए थे। अपने वोटरों को लुभाने के लिए प्रत्याशी और उनके समर्थक हर तरह का प्रयास कर रहे थे। अपना वोट डालने आए मतदाताओं को रोककर समर्थक अपने-अपने प्रत्याशी के हक में वोट डालने की अपील कर रहे थे। सबसे अहम बात तो यह थी कि इस बार कोरोना काल का असर नजर नहीं आया। प्रत्याशी उनके समर्थक ही नहीं, वोट डालने वाले भी बिना किसी डर के परिसर में पहुंचे हुए थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages