पंजाब चुनाव 2022- कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बीजेपी के साथ गठबंधन की घोषणा की - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

शुक्रवार, 17 दिसंबर 2021

पंजाब चुनाव 2022- कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बीजेपी के साथ गठबंधन की घोषणा की


पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और पंजाब लोक कांग्रेस के अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आज शुक्रवार को आगामी पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा के साथ अपनी पार्टी के गठबंधन की घोषणा की। पंजाब लोक कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह केंद्रीय मंत्री और पंजाब भाजपा प्रभारी गजेंद्र सिंह शेखावत से मिलने के लिए नई दिल्ली पहुंचे, जहां दोनों दलों ने गठबंधन पर सहमति व्यक्त की। गठबंधन पर अमरिंदर सिंह ने आगे कहा कि हम चुनाव के लिए तैयार हैं और हम यह चुनाव जीतने जा रहे हैं। सीट-बंटवारे का निर्णय जीत की प्राथमिकता को ध्यान में रखते हुए सीट-दर-सीट के आधार पर किया जाएगा, हम इस चुनाव को जीतने के लिए 101% निश्चित हैं।
बीजेपी ने भी गठबंधन पर अपनी आखिरी मुहर लगा दी है। अमरिंदर सिंह से मुलाकात के बाद गजेंद्र सिंह ने कहा कि 7 दौर की बातचीत के बाद आज मैं इस बात की पुष्टि करता हूं कि बीजेपी और पंजाब लोक कांग्रेस आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव एक साथ लड़ने जा रही है। सीट बंटवारे जैसे विषयों पर बाद में चर्चा की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages