Header Ads

अकाली दल विधायक और पूर्व मंत्री मजीठिया के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी, विदेश भागने की आशंका


अकाली दल विधायक और पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पंजाब पुलिस के अनुरोध पर लुकआउट नोटिस जारी किया है। पुलिस को डर है कि मजीठिया विदेश भाग सकता है, जिसके बाद अकाली नेता के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया है। पंजाब सरकार ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को सूचना भेज दी है।
बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। उसके बाद से उनके घर पर छापेमारी की जा रही है, हालांकि वह नहीं मिले है। जानकारी के मुताबिक एसआईटी की 4 टीमों ने 16 जगहों पर छापेमारी की, सूत्रों के अनुसार पंजाब पुलिस की एक टीम दोपहर साढ़े तीन बजे मजीठिया के चंडीगढ़ स्थित सरकारी फ्लैट पर पहुंची लेकिन वहां कोई नहीं मिला। मामला दर्ज होने के बाद मजीठिया के पंजाब छोड़ने की खबर है। वहीं, पंजाब पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। मजीठिया के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया है। पंजाब सरकार ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को सूचना भेज दी है।

कोई टिप्पणी नहीं

job

💼 नवीनतम जॉब पोस्ट

Current Affairs

📰 करंट अफेयर्स से जुड़ी ताज़ा पोस्ट


Blogger द्वारा संचालित.