पंजाब के कई शहरों में शाम को हुई बूंदाबांदी, दिन भर चली ठंडी हवाएँ - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

बुधवार, 19 जनवरी 2022

पंजाब के कई शहरों में शाम को हुई बूंदाबांदी, दिन भर चली ठंडी हवाएँ


पंजाब में जारी शीतलहर के बीच कई जिलों में आज शाम को बूंदाबांदी हो रही है। पहले से ही ठंड से परेशान लोग अपने घरों में दुबके हुए हैं। पिछले कई दिनों से राज्य में भीषण ठंड के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।लोगों ने सूरज को देखे करीब दस दिन बीत चुके हैं। ठंड के चलते लोग अपने घरों में कैद हैं और रोज धूप की दुआ मांग रहे हैं। इसके साथ ही आज बुधवार को दिन भर चलने वाली ठंडी हवा के चलते ठंड का भी अहसास हो रहा है।ठंड के चलते बाजारों में सन्नाटा पसरा हुआ है। दिन भर ग्राहकों का इंतजार करने के बाद शाम को दुकानदार निराश होकर घर लौट रहे हैं। जालंधर में अधिकतम तापमान 13.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सप्ताह के अंतिम दिनों में आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। यानी ठंड बनी रहेगी। इससे पहले अगले दो दिनों तक कोहरा छाया रहेगा, जिसका विजिबिलिटी पर खासा असर पड़ेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages