रिकी चोपड़ा ने ली जेसीआई जालंधर सिटी के नए प्रमुख के रूप में शपथ - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

गुरुवार, 20 जनवरी 2022

रिकी चोपड़ा ने ली जेसीआई जालंधर सिटी के नए प्रमुख के रूप में शपथ


जालंधर: जेसीई जालंधर सिटी के पूर्व प्रधान जेसी तरविंदर कौर की अध्यक्षता में जोन प्रधान जेसी तुषार मित्तल ने जेसीआई जालंधर सिटी 2022 के प्रधान रिकी चोपड़ा को शपथ दिलवाई, एवं जोन के उप प्रधान एच जी एफ जेसी रितेश ने नए मेंबर को शपथ दिलाई। इस दौरान जेसीआई जोन के प्रधान जेसी तुषार मित्तल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नवनियुक्त प्रधान जेसी रिकी चोपड़ा और उनकी टीम को को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर पूर्व 2020 के जोन प्रधान जेसी गुरकीरपाल सिंह, जेसी सुखजीत चीमा, जेसी दीप सलूजा, जेसी डॉ. दमनदीप सिंह बिंद्रा, जेसी प्रदीप, जेसी करण बग्गा, जेसी अनिल अग्रवाल, जेसी संजय उपाध्य, जेसी नवजोत सिंह थिंद, जेसी मनप्रीत सिंह, जेसी नवजोत कौर, जेसी रितु अग्रवाल, जेसी अंशुमन सलूजा, जेसी श्वेता उपाध्याय, जेसी डॉ. सनमीत कौर, जेसी सोनम चोपड़ा, महेंद्र पाल जुल्का, सुमित जुल्का, जेसी सोमेन गोयल, जेसी जियत चोपड़ा, जेसी पीयूष, एवं इस कार्यक्रम के प्रोजेक्ट डायरेक्टर जेसी मानिक बसरा उपस्थित थे। इस दौरान रिकी चोपड़ा ने आए हुए सभी गणमान्य उपस्थित अतिथियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि 2022 वर्ष में बहुत सारे नए कार्यक्रम किए जाएंगे। जिससे जेसीआई जालंधर सिटी का नाम ऊंचा होगा। उन्होंने कहा हम रक्तदान कैंप 15 से लेकर 18 साल की आयु के बच्चों के लिए कोविड-19 वैक्सीनेशन कैंप लगाएंगे और नए लोगों को जेसीआई जालंधर सिटी के बारे में बताते हुए अपने साथ जोड़ेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages