सिर्फ 1 घंटे में निकाल सकते हैं पीएफ अकाउंट से पैसे, जानें कैसे करें अप्लाई - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

शनिवार, 8 जनवरी 2022

सिर्फ 1 घंटे में निकाल सकते हैं पीएफ अकाउंट से पैसे, जानें कैसे करें अप्लाई

हमारे जीवन में कई बार ऐसे मौके आते हैं जब पैसों की अचानक जरूरत पड़ जाती है। अब, नए पीएफ नियम के साथ, आपको किसी के पास जाने की जरूरत नहीं है। नए नियमों के तहत पीएफ खाताधारकों को पैसे निकालने के लिए 3 दिन इंतजार नहीं करना पड़ेगा। अब एक घंटे में पीएफ का पैसा आपके खाते में आ जाएगा।

मेडिकल इमरजेंसी के दौरान 1 घंटे में पैसे निकालें

अब आप अपने कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) से एक लाख रुपये एडवांस में निकाल सकते हैं। इस पैसे को आप किसी भी तरह की मेडिकल इमरजेंसी की स्थिति में निकाल सकते हैं। इस सेवा का लाभ उठाने के लिए आपको यह दिखाना होगा कि आप किस आपात स्थिति से पैसे निकाल रहे हैं।

पीएफ का पैसा कैसे निकालें

  1. इसके लिए आपको सबसे पहले अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  2. वेबसाइट के होमपेज के ऊपरी दाएं कोने में ऑनलाइन अग्रिम दावे पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद unifiedportalmem.epfindia.gov.in/memberinterface पर जाएं।
  4. ऑनलाइन सर्विसेज पर जाएं। फिर क्लेम फॉर्म-31,19,10 सी और 10डी भरें।
  5. अपने बैंक खाते के अंतिम 4 अंक दर्ज करें और पुष्टि करें।
  6. ऑनलाइन क्लेम के लिए आगे बढ़ें पर क्लिक करें।
  7. ड्रॉप डाउन से पीएफ एडवांस चुनें।
  8. निकासी का कारण चुनें। राशि दर्ज करें और चेक की स्कैन कॉपी अपलोड करें। फिर अपना पता दर्ज करें।
  9. गेट आधार ओटीपी पर क्लिक करें और आधार से जुड़े मोबाइल पर मिले ओटीपी को दर्ज करें।
  10. इससे आपका क्लेम फाइनल हो जाएगा। पीएफ क्लेम एक घंटे के भीतर आपके खाते में क्रेडिट कर दिया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages