current affairs: आज के करेंट अफेयर्स हिंदी में - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

शनिवार, 8 जनवरी 2022

current affairs: आज के करेंट अफेयर्स हिंदी में


Q: उत्तर प्रदेश सरकार ने मैनपुरी सैनिक स्कूल का नाम किसके नाम पर रखने की घोषणा है?

A. जनरल मनोज मुकुंद नरवणे

B. एडमिरल करमबीर सिंह

C. जनरल बिपिन रावत

D. ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह

 

C. जनरल बिपिन रावत
सीएम योगी ने एक बार फिर बड़ा फैसला लेते हुए मैनपुरी के सैनिक स्कूल का नाम बदलने का निर्णय लिया है. अब मैनपुरी का सैनिक स्कूल शहीद जनरल बिपिन रावत के नाम पर होगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि यह शहीद जनरल रावत को सच्ची श्रद्धांजलि होगी. इससे युवाओं को प्रेरणा मिलेगी. मैनपुरी स्थित सैनिक स्कूल की शुरुआत एक अप्रैल 2019 को हुई थी. उत्तर प्रदेश सरकार और रक्षा मंत्रालय के बीच 30 अप्रैल 2015 को हुए एक समझौते के आधार पर इस स्कूल की स्थापना की गई थी.

 

Q: हाल ही में किस देश ने लोगों की ऑनलाइन जासूसी मामले में फेसबुक और गूगल कंपनियों पर 1768 करोड़ रूपए का जुर्माना लगा दिया है?

A. फ्रांस

B. चीन

C. नेपाल

D. जापान

 

A. फ्रांस
गूगल और फेसबुक पर फ्रांस ने लोगों की ऑनलाइन जासूसी (कुकी ट्रेकिंग) के मामले में 1,768 करोड़ रुपये (21 करोड़ यूरो) का जुर्माना ठोका है. नियामक का कहना है, अगर कंपनियां उसके आदेश का तीन महीने के भीतर पालन नहीं करती हैं तो उन्हें प्रतिदिन एक लाख यूरो के रूप में अतिरिक्त जुर्माना चुकाना पड़ेगा.

 

Q: पाकिस्तान के न्यायिक आयोग ने सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति के लिए किस महिला जस्टिस के नामांकन को मंजूरी दे दी है?

A. सोभना मलिक

B. आयशा मलिक

C. आयशा कोहली

D. मोहनी अग्निहोत्री


B. आयशा मलिक
पाकिस्तान के न्यायिक आयोग ने सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति के लिए जस्टिस आयशा मलिक के नामांकन को मंजूरी दी है. जिसके बाद जस्टिस आयशा पाकिस्तान के न्यायिक इतिहास में पहली महिला एससी जज होंगी. हार्वर्ड लॉ स्कूल से एलएलएम स्नातक, न्यायमूर्ति आयशा मलिक 2012 में लाहौर उच्च न्यायालय में न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत होने से पहले एक प्रमुख कॉर्पोरेट और वाणिज्यिक कानून फर्म में भागीदार थीं. वहीं अपने प्रमोशन के दौरान वह पिछले 20 वर्षों में लाहौर उच्च न्यायालय की पहली महिला न्यायाधीश थीं.



Q: एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक इंडिया के किस प्रमुख ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है?

A. अमन गुप्ता

B. मोहित गोयल

C. पियूष मेहता

D. संजय भार्गव

 

D. संजय भार्गव
स्टारलिंक इंडिया के कंट्री निदेशक संजय भार्गव ने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने लिंक्डइन पोस्ट के जरिये यह जानकारी दी. सरकार ने कुछ सप्ताह पहले ही कहा था कि स्टारलिंक इंटरनेट सर्विसेज के पास भारत में उपग्रह आधारित इंटरनेट सेवाएं देने के लिये लाइसेंस नहीं है. उल्लेखनीय है कि भार्गव ने एक अक्टूबर 2021 को ही स्टारलिंक इंडिया के हेड का पद संभाला था. अब ठीक तीन महीने में उन्होंने पद छोड़ दिया है. वह पहले भी मस्क के साथ काम कर चुके हैं. भार्गव PayPal की शुरुआत करने वाली ग्लोबल टीम का हिस्सा रह चुके हैं.

 

5. हाल ही में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में कितने नए अस्थायी सदस्यों का चयन किया गया है?

A. दस

B. चार

C. पांच

D. तीन

 

C. पांच
हाल ही में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में पाँच नए अस्थायी सदस्यों (अल्बानिया, ब्राज़ील, गैबॉन, घाना और संयुक्त अरब अमीरात) का चयन किया गया है. अल्बानिया पहली बार सुरक्षा परिषद में शामिल हो रहा है, जबकि ब्राज़ील 11वीं बार सुरक्षा परिषद में अस्थायी सदस्य के तौर पर शामिल हो रहा है. गैबॉन और घाना पहले तीन बार परिषद में रहे हैं तथा संयुक्त अरब अमीरात एक बार परिषद में शामिल हो चुका है.

 

6. हाल ही में किस देश ने एक हाइपरसोनिक मिसाइलका परीक्षण किया है?

A. उत्तर कोरिया

B. नेपाल

C. बांग्लादेश

D. भूटान

 

A. उत्तर कोरिया
हाल ही में उत्तर कोरिया ने एक हाइपरसोनिक मिसाइलका परीक्षण किया है, जिसने सफलतापूर्वक अपने लक्ष्य को नष्ट कर दिया. उत्तर कोरिया ने इससे पूर्व सितंबर माह में पहली बार एक हाइपरसोनिक मिसाइलका परीक्षण किया था. हाइपरसोनिक मिसाइलआमतौर पर बैलिस्टिक मिसाइलों की तुलना में कम ऊँचाई पर लक्ष्य की ओर उड़ते हैं और ध्वनि की गति से पाँच गुना अधिक या लगभग 6,200 किलोमीटर प्रति घंटे (3,850 मील प्रति घंटे) की गति से लक्ष्य तक पहुँचते हैं. हाइपरसोनिक हथियारों को अगली पीढ़ी के हथियार माना जाता है.

 

7. किस राज्य सरकार ने हाल ही में मेंगलुरु में राज्य का पहला एलएनजी टर्मिनल स्थापित करने हेतु सिंगापुर स्थित एलएनजी एलायंस कंपनीके साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये हैं?

A. बिहार

B. कर्नाटक

C. पंजाब

D. दिल्ली

 

B. कर्नाटक
कर्नाटक सरकार ने हाल ही में मेंगलुरु में राज्य का पहला एलएनजी टर्मिनल स्थापित करने हेतु सिंगापुर स्थित एलएनजी एलायंस कंपनीके साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये हैं. इस टर्मिनल की स्थापना न्यू मैंगलोर पोर्ट ट्रस्ट’ (NMPT) के सहयोग से 2250 करोड़ रुपए के निवेश से की जाएगी. इस संबंध में की गई घोषणा के मुताबिक, यह परियोजना 200 लोगों को प्रत्यक्ष रोज़गार प्रदान करेगी. यह कर्नाटक का पहला और देश का छठा तरलीकृत प्राकृतिक गैस’ (LNG) टर्मिनल होगा.

 

8. केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने किस शहर में भारत के पहले ओपन रॉक संग्रहालय का उद्घाटन किया?

A. पटना

B. रांची

C. हैदराबाद

D. दिल्ली

 

C.  हैदराबाद
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने 06 जनवरी 2022 को हैदराबाद में भारत के पहले ओपन रॉक संग्रहालय का उद्घाटन किया. विज्ञप्ति में कहा गया कि ओपन रॉक म्यूजिक’, कई कम ज्ञात तथ्यों के बारे में जनता को शिक्षित और सूचित करने के उद्देश्य से स्थापित किया गया है. इसमें भारत के विभिन्न हिस्सों से लगभग 35 विभिन्न प्रकार की चट्टानें हैं, जिनकी उम्र 3.3 अरब वर्ष से लेकर पृथ्वी के इतिहास के लगभग 5.5 करोड़ वर्ष तक है.

 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages