current affairs: आज के करेंट अफेयर्स हिंदी में


 

 

1.      आईसीसी की तरफ से चुनी गयी विश्व की टेस्ट एकादश में निम्न में से किन भारतीय खिलाड़ियों को जगह मिली है?

A रोहित शर्मा, आर अश्विन एवं ऋषभ पंत

B  विराट कोहली, हार्दिक पांड्या और मोहम्मद शमी

C  हार्दिक पांड्या, शार्दुल ठाकुर और विजय शंकर

D केएल राहुल, जसप्रीत बुमराह और रविन्द्र जडेजा


A. रोहित शर्मा, आर अश्विन एवं ऋषभ पंत

आईसीसी ने मेंस टेस्ट टीम ऑफ द ईयर 2021 का ऐलान कर दिया है। साल 2021 की बेस्ट टेस्ट टीम में भारत के तीन खिलाड़ियों को जगह मिली है। इतने ही खिलाड़ी इस टीम में पाकिस्तान के भी शामिल हैं, जबकि न्यूजीलैंड के दो खिलाड़ियों को मौका मिला है. ICC Mens Test Team of the Year 2021 में भारत के जिन खिलाड़ियों को मौका मिला है, उनमें ओपनर रोहित शर्मा, विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत और स्पिनर आर अश्विन का नाम शामिल है.

2.      'मार्निंग कंसल्ट पोलिटिकल इंटेलिजेंस' की विश्व की 13 नेताओं की सूची में निम्न में से किसे लोकप्रिय नेताओं में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है?

A राष्ट्रपति जस्टिन ट्रुडो

B राष्ट्रपति जो बाइडन

C प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन

D प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी


D. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

दुनिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबसे लोकप्रिय नेता हैं. पसंदीदा नेताओं की सूची में करीब 71 फीसदी रेटिंग के साथ उनका नाम सबसे ऊपर है. 'मार्निंग कंसल्ट पोलिटिकल इंटेलिजेंस' की विश्व के 13 नेताओं की सूची में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन का स्थान छठा है और उन्हें 43 फीसदी रेटिंग मिली है. बाइडन के बाद कनाडा के राष्ट्रपति जस्टिन ट्रुडो का नाम है, उन्हें भी 43 फीसदी रेटिंग मिली है. आस्ट्रेलिया के पीएम स्कॉट मॉरिसन को 41 फीसदी रेटिंग मिली है.

3.      मॉरीशस सरकार ने मेट्रो एक्सप्रेस परियोजना में भारत के समर्थन को लेकर एक स्टेशन का नाम निम्न में से किसके नाम पर रखने की घोषणा की है?

A महात्मा गांधी

B राजीव गांधी

C इंदिरा गांधी

D लाल बहादुर शास्त्री


A. महात्मा गांधी

मॉरीशस सरकार ने मेट्रो एक्सप्रेस परियोजना में भारत के समर्थन को लेकर एक स्टेशन का नाम महात्मा गांधी के नाम पर रखने की घोषणा की है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत और मॉरीशस इतिहास, संस्कृति, भाषा और हिंद महासागर के साझा जल से एकजुट हैं.

4.      किस देश की नेशनलिस्ट पार्टी की नेता रोबर्टा मेटसोला (Roberta Metsola) को यूरोपीय संघ की संसद का अध्यक्ष चुना गया?

A माल्टा

B नेपाल

C चीन

D इराक


A. माल्टा

द्वीपीय देश माल्टा की नेशनलिस्ट पार्टी की नेता रोबर्टा मेटसोला को यूरोपीय संघ (EU) की संसद का अध्यक्ष चुना गया. मेटसोला ने पिछले सप्ताह सोशलिस्ट नेता डेविड सासोली (David Sassoli) के निधन के बाद ढाई साल के कार्यकाल के लिए पदभार ग्रहण किया. वे इस पद पर निर्वाचित होने वाली तीसरी महिला हैं. वे यूरोपीय संसद (European Parliament) की सबसे कम उम्र की अध्यक्ष हैं. 

 

5.      आईसीसी की तरफ से विश्व की श्रेष्ठ वनडे महिला टीम में किन दो भारतीय खिलाड़ियों को जगह दी गयी है?

A मिताली राज एवं झूलन गोस्वामी

B स्मृति मंधाना और शिखा पांडे

C दीप्ति शर्मा और पूनम यादव

D अंजुम चोपड़ा और राधा यादव

 

A. मिताली राज एवं झूलन गोस्वामी

अनुभवी भारतीय क्रिकेटर मिताली राज और झूलन गोस्वामी को आईसीसी महिला वनडे टीम ऑफ द ईयर 2021 में चुना गया है. आईसीसी अवॉर्ड्स से पहले सभी टीमों का घोषणा किया जा रहा है, जिसमें दो भारतीय क्रिकेटर्स को जगह मिली है. कुल मिलाकर वनडे टीम में दक्षिण अफ्रीका के तीन, ऑस्ट्रेलिया के एक, वेस्टइंडीज के दो और इंग्लैंड के दो, भारत के दो और पाकिस्तान की एक खिलाड़ी शामिल हैं.

6.   त्रिपुरा, मणिपुर और मेघालय का स्थापना दिवस निम्न में से किस दिन मनाया जाता है?

A 10 मार्च

B 21 जनवरी

C 12 मई

D 15 अगस्त

 

B. 21 जनवरी

21 जनवरी को त्रिपुरा, मणिपुर और मेघालय का स्थापना दिवस मनाया जाता है. त्रिपुरा, मणिपुर और मेघालय को 21 जनवरी, 1972 को पूर्ण राज्य का दर्जा मिला था. मणिपुर और त्रिपुरा को साल 1949 में केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा दिया गया था. नागालैंड को 01 दिसंबर, 1963 को राज्य का दर्जा दिया गया था. मेघालय को असम के भीतर ही असम पुनर्गठन (मेघालय) अधिनियम, 1969 के द्वारा स्वायत्त राज्य बनाया गया था.

 

7.    इजरायल ने तीन अत्याधुनिक पनडुब्बियों की खरीद के लिए जर्मनी के साथ 20 जनवरी 2022 को कितने अरब डॉलर का रक्षा सौदा किया?

A 1.4 अरब डॉलर

B 2.4 अरब डॉलर

C 3.4 अरब डॉलर

D 4.5 अरब डॉलर

 

C. 3.4 अरब डॉलर

इजरायल ने तीन अत्याधुनिक पनडुब्बियों की खरीद के लिए जर्मनी के साथ 3.4 अरब डॉलर का रक्षा सौदा किया. यह जानकारी इजरायली रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने दी. डकार श्रेणी की डीजल-इलेक्ट्रिक पनडुब्बियों का निर्माण जर्मनी का थाइसेनक्रुप समूह करेगा. इजरायल को अगले नौ वर्षों में इन पनडुब्बियों की आपूर्ति किए जाने की संभावना है. 



8.   प्रतिवर्ष किस तारीख को राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल’ (NDRF) का स्थापना दिवस मनाया जाता है?

A 19 जनवरी

B 10 मार्च

C 12 मई

D 18 अगस्त

 

A. 19 जनवरी

प्रतिवर्ष 19 जनवरी को राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल’ (NDRF) का स्थापना दिवस मनाया जाता है. राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल’ (NDRF) की स्थापना साल 2006 में आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005’ के तहत 6 बटालियनों के साथ की गई थी. वर्तमान में NDRF में 12 बटालियन हैं, जिनमें BSF और CRPF से तीन-तीन तथा CISF, SSB एवं ITBP से दो-दो बटालियन हैं एवं इसकी प्रत्येक बटालियन में 1149 सदस्य हैं.

 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

job

💼 नवीनतम जॉब पोस्ट

Current Affairs

📰 करंट अफेयर्स से जुड़ी ताज़ा पोस्ट