ठंड का कहर रहेगा जारी, इन राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

सोमवार, 31 जनवरी 2022

ठंड का कहर रहेगा जारी, इन राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी


पिछले कई दिनों से पंजाब और उसके आसपास के राज्यों में तेज धूप खिली हुई दिखी है। दिन का तापमान भी बढ़ रहा है, लेकिन भारत मौसम विभाग-आईएमडी के मुताबिक अभी ठंड थमी नहीं है। फरवरी के पहले हफ्ते में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। हिमालयी राज्यों में बर्फबारी के चलते, जहां उत्तर भारत के कई इलाकों में ठंड का कहर जारी है। मौसम विभाग ने कहा है कि राजस्थान से होकर एक और पश्चिमी विक्षोभ आया है, जिससे देश के अधिकांश हिस्सों में बारिश की संभावना है। 2 फरवरी के बाद झारखंड समेत बिहार और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में अगले दो दिनों तक तेज़ हवाएं 15 से 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages