चंडीगढ़ को पंजाब स्थानांतरित करने की मांग को लेकर भगवंत मान ने विधानसभा में प्रस्ताव पेश किया - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

शुक्रवार, 1 अप्रैल 2022

चंडीगढ़ को पंजाब स्थानांतरित करने की मांग को लेकर भगवंत मान ने विधानसभा में प्रस्ताव पेश किया

Chandigarh

पंजाब की भगवंत मान सरकार ने चंडीगढ़ पर दावा पेश किया है। पंजाब सरकार की ओर से शुक्रवार को विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र बुलाया गया। इस सत्र के दौरान पंजाब के सीएम भगवंत मान ने एक प्रस्ताव पेश किया, जिसमें कहा गया है कि चंडीगढ़ पर सिर्फ पंजाब का ही अधिकार है। इसके साथ ही भगवंत मान ने केंद्र सरकार से चंडीगढ़ को केवल पंजाब की राजधानी घोषित करने की मांग की है। भगवंत मान ने विधानसभा में बोलते हुए कहा कि चंडीगढ़ पर सिर्फ पंजाब का अधिकार है। उन्होंने कहा, "देश में कई राज्य अलग हुए। जब भी किसी राज्य से कोई नया राज्य बनता है, तो राजधानी पुराने राज्य के पास रहती है। इसलिए, केवल पंजाब का चंडीगढ़ पर अधिकार है और इसे पंजाब को दिया जाना चाहिए।
इससे पहले केंद्र सरकार ने चंडीगढ़ में केंद्रीय सेवा नियम लागू करने की घोषणा की थी। चंडीगढ़ में शुक्रवार से केंद्रीय सेवा नियम लागू हो गए हैं। पंजाब की भगवंत मान सरकार इस नियम का विरोध कर रही है और इसके खिलाफ विधानसभा में प्रस्ताव भी पेश किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages