GST कलेक्शन ने फिर बनाया रिकॉर्ड, 2020 की तुलना में 46% अधिक संग्रह - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

शुक्रवार, 1 अप्रैल 2022

GST कलेक्शन ने फिर बनाया रिकॉर्ड, 2020 की तुलना में 46% अधिक संग्रह

GST

कोविड-19 की तीसरी लहर के कमजोर पड़ने से भारत में आर्थिक गतिविधियां पटरी पर आती दिख रही हैं। वित्त मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक मार्च महीने में जीएसटी संग्रह बढ़कर 1.42 लाख करोड़ रुपये हो गया। मंत्रालय ने कहा है कि मार्च 2022 के जीएसटी संग्रह के आंकड़े पिछले साल मार्च महीने की तुलना में जीएसटी संग्रह में 15 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाते हैं। वहीं, यह मार्च 2020 की तुलना में जीएसटी संग्रह में 46 प्रतिशत का उछाल दिखाता है। वित्त मंत्रालय ने कहा है, "मार्च 2022 में सकल जीएसटी संग्रह एक नई ऊंचाई पर पहुंच गया ।"

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages