22 वर्षीय व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, सीएम मान के शहर में कानून व्यवस्था पर उठे सवाल - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

गुरुवार, 12 मई 2022

22 वर्षीय व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, सीएम मान के शहर में कानून व्यवस्था पर उठे सवाल

22 वर्षीय व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, सीएम मान के शहर में कानून व्यवस्था पर उठे सवाल

संगरूर: शहर के घूमियार बस्ती में 22 वर्षीय कमलदीप कुमार युवक की उसके घर में गोली मारकर हत्या कर दी गयी। इस घटना के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान के शहर में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल खड़े हो गए हैं।कमलदीप बीती रात अपने घर के बाहर टहलने गया था। बगल के मकान की छत से चार हमलावरों ने उनके सिर में गोली मार दी। परिवार वालो का कहना है कि रात्री में हमलावरों ने परिवार को सूचना दी कि आपके बेटे की उसके घर की छत पर गोली मारकर हत्या की जा सकती है। और वही हुआ, चार हमलावरों में से एक को पुलिस ने पकड़ लिया है और तीन हमलावर अभी भी फरार हैं। पुलिस के मुताबिक हथियार अवैध हो सकता है, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। संगरूर के घुमियार बस्ती में 11 मई की घटना के बाद से इलाके में मातम का माहौल है। हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है और मृतक के पिता न्याय की मांग कर रहे हैं। पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages