मोहाली ब्लास्ट में बड़ा खुलासा: निशान सिंह ने हमलावरों को मुहैया कराई आरजीपी - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

गुरुवार, 12 मई 2022

मोहाली ब्लास्ट में बड़ा खुलासा: निशान सिंह ने हमलावरों को मुहैया कराई आरजीपी

मोहाली ब्लास्ट में बड़ा खुलासा

मोहाली बम विस्फोट मामले में गिरफ्तार तरनतारन के गांव कुल्ला पट्टी निवासी निशान सिंह ने दो आतंकियों को रॉकेट ग्रेनेड (आरजीपी) मुहैया कराने की बात कबूल की है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि निशान ने स्वीकार किया था कि उसने दोनों आतंकियों को आरपीजी मुहैया कराया था। पूछताछ में निशान सिंह ने खुलासा किया कि उसे तरनतारन और अमृतसर के बीच तीन लोगों ने आरपीजी दिया था। वह नहीं जानता था कि तीन आदमी कौन थे। अदालत ने निशान सिंह को पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। गौरतलब है कि बुधवार को निशान सिंह और उसके साले सोनू समेत तीन आरोपियों को पुलिस ने अमृतसर में आतंकियों को पनाह देने के आरोप में हिरासत में लिया था।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages