SBI ने ग्राहकों को दिया झटका, सभी तरह के कर्ज हुए महंगे - MSD News

This website of MSD News makes the students preparing for government jobs aware of the current affairs and latest news of the country.

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

अपनी पसंदीदा भाषा में पढ़ने के लिए भाषा का चयन करें

SBI ने ग्राहकों को दिया झटका, सभी तरह के कर्ज हुए महंगे

SBI ने ग्राहकों को दिया झटका, सभी तरह के कर्ज हुए महंगे

देश के सबसे बड़े बैंक SBI से कर्ज लेना अब महंगा हो जाएगा। बैंक ने ग्राहकों को बड़ा झटका देते हुए बीते दिन गुरुवार को एक बार फिर एमसीएलआर में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। बैंक के इस फैसले का असर सभी तरह के होम, ऑटो या पर्सनल लोन पर पड़ेगा। बैंक की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक नई दरें आज 15 जुलाई 2022 से प्रभावी होंगी।

एमसीएलआर में 10 बीपीएस की बढ़ोतरी

भारतीय रिजर्व बैंक(RBI) द्वारा रेपो दरों में वृद्धि के बाद, अधिकांश बैंकों ने ऋण की ब्याज दरों में वृद्धि की है। एसबीआई ने भी एक महीने पहले ब्याज दरों में वृद्धि की थी, जो 15 जून से लागू है। अब एक बार फिर एसबीआई ने एक अधिसूचना जारी कर फंड की सीमांत लागत आधारित उधार दरों(एमसीएलआर) में 10 आधार अंक (बीपीएस) या 0.10 प्रतिशत की वृद्धि की घोषणा की है। इसके बाद पहले से ही महंगाई का सामना कर रहे लोगों के लिए देश के सबसे बड़े बैंक से कर्ज लेना और महंगा हो जाएगा।

नई ब्याज दरें 

हालिया बढ़ोतरी के बाद नई ब्याज दरों की बात करें तो एसबीआई से रातोंरात, एक महीने और तीन महीने के कर्ज पर एमसीएलआर दर 7.05 फीसदी से बढ़कर 7.15 फीसदी हो गई है। छह माह की अवधि के ऋणों के लिए एमसीएलआर दर 7.35 प्रतिशत से बढ़ाकर 7.45 प्रतिशत, एक वर्ष के ऋण पर 7.4 प्रतिशत से बढ़ाकर 7.5 प्रतिशत और दो वर्ष की अवधि के ऋणों के लिए 7.7 प्रतिशत से बढ़ाकर 7.8 प्रतिशत कर दी गई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

In-article ad

aad

अपना पैन कार्ड अब घर बैठे बनवाएं!

पैन कार्ड बनवाना और अपडेट कराना कभी इतना आसान नहीं था।
भरोसेमंद सेवा, बिना किसी झंझट के।

In-feed Ad

job

💼 नवीनतम जॉब पोस्ट

add

पासपोर्ट बनवाएं और अपडेट कराएं

अब पासपोर्ट सेवाएं घर बैठे!
नया पासपोर्ट, नवीनीकरण या अपडेट
सब कुछ आसान और भरोसेमंद तरीके से।

Current Affairs

📰 करंट अफेयर्स से जुड़ी ताज़ा पोस्ट

add

कार और बाइक इंश्योरेंस कराएं!

अब अपनी गाड़ी का इंश्योरेंस बनवाएं या रिन्यू कराएं
वो भी घर बैठे!
तेज़, आसान और भरोसेमंद सेवा।

Tech

💻 टेक्नोलॉजी से जुड़ी ताज़ा पोस्ट

Health

🩺 हेल्थ से जुड़ी ताज़ा पोस्ट

Auto

🚗 ऑटो से जुड़ी ताज़ा पोस्ट

Religion

🕉️ धर्म से जुड़ी ताज़ा पोस्ट

Business Idea

💼 बिज़नेस आइडियाज़ से जुड़ी पोस्ट

Food Recipes

🍽️ फूड रेसिपीज़ से जुड़ी ताज़ा पोस्ट

Trending

Popular Posts

Post Bottom Ad

Pages