स्वतंत्रता दिवस जिला स्तरीय समागम के लिए फुल ड्रेस रिहर्सल कल शनिवार को की जाएगी, 15 अगस्त को स्थानीय सरकार मंत्री डा. इंदरबीर सिंह निज्जर फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

शुक्रवार, 12 अगस्त 2022

स्वतंत्रता दिवस जिला स्तरीय समागम के लिए फुल ड्रेस रिहर्सल कल शनिवार को की जाएगी, 15 अगस्त को स्थानीय सरकार मंत्री डा. इंदरबीर सिंह निज्जर फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज

स्वतंत्रता दिवस जिला स्तरीय समागम

जालंधर: पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री डा. इंदरबीर सिंह निज्जर 76वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर स्थानीय गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में जिला प्रशासन द्वारा मनाए जा रहे जिला स्तरीय कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। स्वतंत्रता दिवस समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल 13 अगस्त (शनिवार) को सुबह होगी। फुल ड्रेस रिहर्सल और कार्यक्रम के दौरान सुबह 9 बजे राष्ट्रीय ध्वजारोहण समारोह होगा।
डिप्टी कमिशनर जसप्रीत सिंह ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि 76वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाने के लिए प्रशासन ने सभी प्रबंध कर लिए है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान अलग-अलग टुकडियों के द्वारा मार्च पास्ट के अलावा स्कूलों और कॉलेजों के छात्रों द्वारा पीटी शो, देशभक्ति प्रस्तुतियां और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डा. स्थानीय निकाय मंत्री इंदरबीर सिंह निज्जर भी स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित करेंगे और जरूरतमंदों को सिलाई मशीन और ट्राई साइकिल बाँटेगे करेंगे। अलग-अलग क्षेत्रों में मिसाली काम करने वाले और योगदान देने वालों को भी सम्मानित किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages