आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में निकाली गई तिरंगा यात्रा - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

शनिवार, 13 अगस्त 2022

आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में निकाली गई तिरंगा यात्रा

आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में निकाली गई तिरंगा यात्रा

जालंधर: आज 13 अगस्त 2022 को प्रकाशवती सर्वहितकारी विद्या मंदिर से तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।आजादी के 75वें वर्ष को पूरा देश अमृत महोत्सव के रूप में मना रहा है। इसी उपलक्ष्य में विद्यालय की तरफ से तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें विशेष रूप से सुमेश लूथरा, वीरेंद्र पाल बंटी, कमलाकांत ऐरी, जतिंदर कुमार अरोड़ा, राजेश शर्मा, अश्विनी गुप्ता, संदीप बब्बर, विक्की पुजारा, हितेश चोपड़ा, पूर्व MLA सरबजीत सिंह मक्कड़, पूर्व काउंसलर किरपाल पाली, राजेश कार्तिक, संजीव दत्ता, प्रधानाचार्या श्रीमती नीलम शर्मा एवं प्रबंध समिति के सदस्यों, विद्यार्थियों और आचार्य दीदियों ने भाग लिया। विद्यालय से शुरू हो कर निकली तिरंगा यात्रा को शिव विहार सोसाइटी के अध्यक्ष अमरीश सिंह, मोनू चोहान, शारदा फेंमली, लूथरा फेंमली, सोनी फेंमली, सगी फेंमली आदि ने फूलों की वर्षा करते हुए एवं नरेश गुप्ता ने परिवार सहित बिस्कुट बाटते हुए स्वागत किया। उसके बाद तिरंगा यात्रा का ग्रीन माडल टाउन गली नं 1 में अरोड़ा फेंमली, बल फेंमली, चहल फेंमली, दुआ फेंमली, जैन फेंमली, मेहता फेंमली, कमल फेंमली, कुमार फेंमली, गुम्बर फेंमली, टांगरी फेंमली ने अपने अपने घरों से फूलों से तिरंगा यात्रा का स्वागत किया। उसके बाद ग्रीन माडल टाउन से विने मन्दिर के अध्यक्ष नीरज एवं मल्होत्रा फेंमली ने फूलों से स्वागत किया। उसके बाद गोल मार्केट में बब्बर ज्यूलरस ने मार्केट के साथ मिलकर तिरंगा यात्रा का स्वागत फूलों एवं फ्रूटीया बाटते हुए किया, उसके बाद पवन ज्यूलरस, यश क्लाथ हाउस, सिटी टैंट ने फूलों एवं न्यू यश क्लाथ हाउस ने फूलों एवं पानी बाटते हुए स्वागत किया।  उसके बाद पी पी आर मार्केट मिठ्ठापुर रोड़ मे रविंद्रा वैष्णो टाबा एवं राजेश्वरी क्लाथ हाउस द्वारा फूलों एवं हल्वा प्रशाद बाटते हुए तिरंगा यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। उसके बाद नेशनल मैडिकल, बत्रा करियाना स्टोर, क्वालिटी ड्राईकलियनर, कालिया फ्रेमिग, रूपा साइकिल स्टोर आदि ने चीमा नगर मार्केट में तिरंगा यात्रा का फूलों से भव्य स्वागत किया गया उसके दुआ सेनेटरी ने बिस्कुट एवं केले बाटते हुए तिरंगा यात्रा का भव्य स्वागत किया। इसके इलावा मार्ग में तिरंगा यात्रा का विभिन्न स्थानों फूलों की वर्षा की गई और जलपान की व्यवस्था की गई, इस अवसर पर SHO पुलिस स्टेशन नबंर 7 एवं पुलिस प्रशासन का पूर्ण सहयोग रहा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages