चीनी ऋण एप के मामले में प्रवर्तन निदेशालय(ईडी) ने बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने पेटीएम, ईजीबज, रेजरपे और कैशफ्री के बैंक खातों और वर्चुअल खातों में रखे 46.67 करोड़ रुपये फ्रीज कर दिए हैं। ईडी ने कुछ दिन पहले ही चीनी लोन ऐप मामले में इन कंपनियों के दफ्तरों पर छापेमारी की थी। ईडी ने 14 सितंबर को बिहार के दिल्ली, गाजियाबाद, लखनऊ, मुंबई, गया समेत छह जगहों पर छापेमारी की थी। इसके अलावा ईडी ने एचपीजेड लोन ऐप के खिलाफ दर्ज मनी लॉन्ड्रिंग मामले के सिलसिले में दिल्ली, गुरुग्राम, मुंबई, पुणे, चेन्नई, हैदराबाद, जयपुर, जोधपुर और बैंगलोर में भुगतान कंपनियों पेटीएम, ईजबज, रेजरपे और कैशफ्री के 16 ठिकानों पर छापेमारी की थी। .
ईजीबज के खातों में मिले 33.36 करोड़ रुपये
तलाशी के दौरान ईडी को पता चला कि इन कंपनियों के वर्चुअल खातों में बड़ी रकम रखी गई है। ईज़ीबज प्राइवेट लिमिटेड(पुणे) के खातों में 33.36 करोड़ रुपये, रेजरपे सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड के खातों में 8.21 करोड़ रुपये, कैशफ्री पेमेंट्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के खातों में 1.28 करोड़ रुपये और पेटीएम के खातों में 1.11 करोड़ रुपये मिले हैं। सूत्रों के अनुसार, इन विभिन्न बैंक खातों और वर्चुअल खातों में कुल लगभग 46.67 करोड़ रुपये की राशि का पता लगाया गया और उसे फ्रीज कर दिया गया। ईडी पिछले साल नागालैंड पुलिस द्वारा दर्ज की गई प्राथमिकी के संबंध में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें