मनोकामना पूर्ति के लिए मंगलवार के दिन करें श्री हनुमान जी की पूजा और ये सरल उपाय - MSD News

This website of MSD News makes the students preparing for government jobs aware of the current affairs and latest news of the country.

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

अपनी पसंदीदा भाषा में पढ़ने के लिए भाषा का चयन करें

मनोकामना पूर्ति के लिए मंगलवार के दिन करें श्री हनुमान जी की पूजा और ये सरल उपाय

मनोकामना पूर्ति के लिए मंगलवार के दिन करें श्री हनुमान जी की पूजा और ये सरल उपाय

वैसे तो हर दिन भगवान की पूजा की जाती है लेकिन मंगलवार का दिन भगवान श्री हनुमान जी की पूजा के लिए विशेष माना जाता है। ऐसा कहा जाता है इसी दिन श्री हनुमान जी का जन्म हुआ था। साथ ही श्री हनुमान जी को मंगल ग्रह का नियंत्रक भी माना जाता है। मंगलवार के दिन महाबली बजरंगबली जी की उपासना करने से साहस आत्मविश्वास और शक्ति की प्राप्ति होती है। तो चलिए जानते हैं श्री हनुमान जी के कुछ उपाय जिनको करने से कई सारी परेशानियों से छुटकारा पाया जा सकता है साथ ही आपके बिगड़ते काम भी बनेगे।

करें मंगलवार के दिन उपवास

यदि 11 मंगलवार आप उपवास रखते है और श्री हनुमान जी के मंदिर जाकर उनके दर्शन और पूजा करते है तो, आपको सभी प्रकार के कर्जों से मुक्ति मिल जाएगी और जीवन में हर सुख की प्राप्ति होगी।
मंगलवार के दिन श्री हनुमान जी का व्रत करते समय इस दिन नमक बिल्कुल भी न खाएं। यदि आप इस दिन मीठी वस्तु का दान भी करते हैं तो इससे परहेज करना होगा। मंगलवार के दिन हवन करना अनुकूल नहीं माना जाता इस वजह से इस दिन हवन करने से भी बचें।

करें सिंदूर से पूजा

प्रत्येक मंगलवार को श्री हनुमान जी के पूजन में सिंदूर का उपयोग जरूर करें इससे आपको समस्त दुखों से छुटकारा मिलेगा।

बड़ का पेड़

धन प्राप्ति के लिए मंगलवार की सुबह बड़ के पेड़ के एक पत्ते को तोड़कर गंगा जल से धो लें इसके बाद इसे श्री हनुमान जी को अर्पित करें।

पान का बीड़ा

नियम से पान का बीड़ा मंगलवार के दिन चढ़ाने से नौकरी पेशा को प्रमोशन के अवसर मिलते हैं।

चढाएं गुलाब की माला

मंगलवार की शाम को श्री हनुमान जी को केवड़े का इत्र और गुलाब की माला चढाएं। यदि आप धन वृद्धि चाहते हैं तो हनुमान जी को प्रसन्न करने का यह सबसे सरल उपाय है।

बांटे बूंदी का प्रसाद

मंगलवार को शाम के समय व्रत करके बूंदी के लड्डू या बूंदी का प्रसाद बांटें। यह उपाय करने से संतान संबंधी परेशानियों से छुटकारा मिलेगा।

जलाएं सरसों के तेल का दिया

दांपत्य जीवन बेहतर बनाने के लिए मंगलवार के दिन श्री हनुमान जी के समक्ष सरसों के तेल का दिया जलाएं साथ ही हनुमान चालीसा का पाठ अवश्य करें।

108 बार करें राम नाम का जाप

मंगलवार के दिन हनुमान जी की प्रतिमा के आगे बैठकर राम नाम का 108 बार जाप करें। इसके अलावा इस रात को यदि आप 100 बार हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं तो आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

In-article ad

aad

अपना पैन कार्ड अब घर बैठे बनवाएं!

पैन कार्ड बनवाना और अपडेट कराना कभी इतना आसान नहीं था।
भरोसेमंद सेवा, बिना किसी झंझट के।

In-feed Ad

job

💼 नवीनतम जॉब पोस्ट

add

पासपोर्ट बनवाएं और अपडेट कराएं

अब पासपोर्ट सेवाएं घर बैठे!
नया पासपोर्ट, नवीनीकरण या अपडेट
सब कुछ आसान और भरोसेमंद तरीके से।

Current Affairs

📰 करंट अफेयर्स से जुड़ी ताज़ा पोस्ट

add

कार और बाइक इंश्योरेंस कराएं!

अब अपनी गाड़ी का इंश्योरेंस बनवाएं या रिन्यू कराएं
वो भी घर बैठे!
तेज़, आसान और भरोसेमंद सेवा।

Tech

💻 टेक्नोलॉजी से जुड़ी ताज़ा पोस्ट

Health

🩺 हेल्थ से जुड़ी ताज़ा पोस्ट

Auto

🚗 ऑटो से जुड़ी ताज़ा पोस्ट

Religion

🕉️ धर्म से जुड़ी ताज़ा पोस्ट

Business Idea

💼 बिज़नेस आइडियाज़ से जुड़ी पोस्ट

Food Recipes

🍽️ फूड रेसिपीज़ से जुड़ी ताज़ा पोस्ट

Trending

Popular Posts

Post Bottom Ad

Pages