ससुराल पक्ष से दुखी हो नवविवाहिता ने निगला सल्फास, पति व सास के खिलाफ मुकदमा दर्ज - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

बुधवार, 7 सितंबर 2022

ससुराल पक्ष से दुखी हो नवविवाहिता ने निगला सल्फास, पति व सास के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ससुराल पक्ष से दुखी हो नवविवाहिता ने निगला सल्फास, पति व सास के खिलाफ मुकदमा दर्ज

श्री हरगोबिन्दपुर: श्री हरगोबिंदपुर निवासी नवविवाहित ने ससुराल पक्ष से दुखी होकर 4/9/22 को जहरीली दवा निगल कर आत्महत्या कर ली। हरगोबिंदपुर के मोहल्ला खोसला निवासी गुरबाज सिंह की पत्नी मृतक नवविवाहिता जैस्मीन कौर की मां मंजीत कौर ने पुलिस को अपना बयान दर्ज कराते हुए कहा, कि मेरी बेटी जैस्मीन कौर(22) की शादी पिछले माह 20 अगस्त को माडी पन्नावां निवासी गुरमेज सिंह पुत्र जतिंदर सिंह के साथ हुई थी। मेरी बेटी जैस्मीन कौर ने मुझे शादी के बाद कई बार फोन किया और बताया कि कुछ दिनों बाद उसकी सास सुखविंदर कौर उससे लड़ने लगी और बीते दिन जब जैस्मीन कौर का पति जितिंदर सिंह एक टिपर लेकर जम्मू गया हुआ था तब भी उसकी सास का उससे फिर झगड़ा हुआ और बेटे के आने पर सास ने अपने बेटे को बहु के खिलाफ झूठी बातें बताईं। जैस्मीन कौर ने अपनी माँ को फोन किया और कहा कि मैं अपने ससुराल घर में बहुत परेशान हूं, कृपया आओ और मुझे ले जाओ और उसकी माँ ने अपनी बेटी से कहा कि तुम पहले घर पर रहो, फिर मैं आकर तुम्हें चार-पांच दिन बाद ले जाऊंगी और बाद में दामाद जितिंदर सिंह ने भी फोन किया कि जैस्मीन कौर को ले जाओ, वह लड़ती और झगड़ा करती है मैंने उसको नहीं रखना। मंजीत कौर ने आगे बताया कि 12:30 बजे मेरी बेटी की मध्यस्थ(बचोलन) हमारे घर आई और बताया कि जैस्मीन कौर ने गेहूं में रखी सल्फास खा लिया और वह उसके साथ कार में लड़की के ससुराल गए और तुरंत जैस्मीन कौर को अमृतसर अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने जैस्मीन कौर को मृत घोषित कर दिया।
मंजीत कौर ने कहा कि मेरी बेटी जैस्मीन कौर ने अपने पति जितेंद्र सिंह और सास सुखविंदर कौर की वजह से सल्फास खाकर आत्महत्या की है। एएसआई पुलिस स्टेशन श्री हरगोबिंदपुर हरपाल सिंह ने मंजीत कौर के बयान के आधार पर मृतक जैस्मीन कौर के पति और सास-ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। लेकिन अभी तक पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages