रामपथ यात्रा : आईआरसीटीसी फिर लाया राम भक्तों के लिए रामपथ यात्रा, ₹16 हजार में मिलेगा इन जगहों पर जाने का मौका - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

बुधवार, 7 सितंबर 2022

रामपथ यात्रा : आईआरसीटीसी फिर लाया राम भक्तों के लिए रामपथ यात्रा, ₹16 हजार में मिलेगा इन जगहों पर जाने का मौका

रामपथ यात्रा : आईआरसीटीसी फिर लाया राम भक्तों के लिए रामपथ यात्रा, ₹16 हजार में मिलेगा इन जगहों पर जाने का मौका

अगर आप भी छुट्टियों में परिवार या दोस्तों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाना चाहते हैं तो इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन(IRCTC) आपके लिए एक सुनहरा मौका लेकर आया है। आईआरसीटीसी ने बताया कि राम भक्तों के लिए स्पेशल टूरिस्ट ट्रेन चलाई जा रही है। स्वदेश दर्शन श्री रामपथ यात्रा स्पेशल टूरिस्ट ट्रेन नाम की यह यात्रा 26 नवंबर 2022 से शुरू होगी। इसमें उन्हें 8 दिन 7 रात घूमने का मौका मिलेगा। इस यात्रा के लिए यात्रियों को अगरतला से ट्रेन पकड़नी होगी। आइए जानते हैं इस पैकेज की पूरी जानकारी।

इन जगहों पर घूम पाएगें आप

भगवान राम से जुड़ी जगहों के भ्रमण के लिए बनाए गए टूर पैकेज से पर्यटकों को निम्न स्घूथान मने का मौका मिलेगा।
  1. अयोध्या, 
  2. हरिद्वार, 
  3. ऋषिकेश  
  4. वाराणसी 

कितना शुल्क लिया जाएगा

आईआरसीटीसी की इस रामपथ यात्रा में बुकिंग के लिए पर्यटकों को 16,820 रुपये देने होंगे। इसमें उन्हें स्लीपर क्लास में सफर करना होगा। वहीं अगर आप 3AC में सफर करना चाहते हैं तो आपको प्रति व्यक्ति 20,840 रुपये देने होंगे। इसमें आपको ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर भी मिलेगा।

कैसे बुक करें

पर्यटक आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भगवान राम से संबंधित स्थानों की यात्रा के लिए इस रामपथ यात्रा में बुकिंग कर सकते हैं। इसके अलावा आप आईआरसीटीसी के क्षेत्रीय कार्यालयों में भी जा सकते हैं।

रद्द करने की नीति

अगर आप आईआरसीटीसी के इस रामपथ यात्रा पैकेज में अपनी बुकिंग कैंसिल करना चाहते हैं तो आपको इन नियमों का ध्यान रखना होगा। अगर आप टूर से 15 दिन पहले अपनी बुकिंग कैंसिल करते हैं तो आपको प्रति व्यक्ति 250 रुपये कैंसिलेशन चार्ज देना होगा। वहीं 14 से 8 दिन के बीच बुकिंग कैंसिल कराने पर 25 फीसदी बुकिंग चार्ज देना होगा और 7 से 4 दिन पहले बुकिंग कैंसिल कराने पर 50 फीसदी बुकिंग चार्ज देना होगा। वहीं अगर आप 4 दिन पहले बुकिंग कैंसिल कराते हैं तो आपको कोई रिफंड नहीं मिलता है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages