200 मेगापिक्सल कैमरे के साथ जल्द भारत में लॉन्च हो सकता है Infinix 5G स्मार्टफोन - MSD News

This website of MSD News makes the students preparing for government jobs aware of the current affairs and latest news of the country.

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

अपनी पसंदीदा भाषा में पढ़ने के लिए भाषा का चयन करें

200 मेगापिक्सल कैमरे के साथ जल्द भारत में लॉन्च हो सकता है Infinix 5G स्मार्टफोन

Infinix

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Infinix ने इस महीने की शुरुआत में अंतरराष्ट्रीय बाजार में ZERO ULTRA 5G फोन लॉन्च किया था। कंपनी जल्द ही इसे भारत में भी बेचना शुरू कर सकती है। इस स्मार्टफोन में मीडियाटेक डाइमेंशन 920 SoC, एक मिड-रेंज 5G चिपसेट शामिल है। इस फोन को बीआईएस डेटाबेस पर देखा गया है, जो जल्द ही भारत में इसके लॉन्च होने का संकेत दे रहा है। भारत में इसके वेरिएंट का मॉडल नंबर X6820 होगा। इसके 8GB + 256GB मॉडल को अंतरराष्ट्रीय बाजार में $520 में लॉन्च किया गया है। भारत में इसकी कीमत में बदलाव हुआ है या नहीं इसकी जानकारी नहीं है। कंपनी का दावा है कि इस फोन को महज 12 मिनट में फुल चार्ज किया जा सकता है।

Infinix ZERO ULTRA 5G के स्पेसिफिकेशन

कंपनी ने इस स्मार्टफोन को 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले सिंगल वेरिएंट में लॉन्च किया है, जिसमें रैम को 5GB तक बढ़ाया जा सकता है। कलर ऑप्शन के तौर पर Infinix Zero Ultra 5G दो कलर वेरिएंट जैसे Coslight Silver और Genesis Noir में उपलब्ध होगा। Infinix Zero Ultra 5G में 6.8-इंच की 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर है। यह Android 12 पर आधारित XOS 12 पर काम करता है। इसमें MediaTek डाइमेंशन 920 SoC प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 180W थंडर चार्ज सपोर्ट के साथ 4500mAh की बैटरी दी गई है, जिसे महज 12 मिनट में फुल चार्ज किया जा सकता है। इसमें डुअल मोड हैं- स्टैंडर्ड मोड और फ्यूरियस मोड। इस स्मार्टफोन में जीपीएस, ब्लूटूथ, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, वाईफाई 6 और 5जी कनेक्टिविटी है। इसमें 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, 13 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा है। इसके साथ ही 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

In-article ad

aad

अपना पैन कार्ड अब घर बैठे बनवाएं!

पैन कार्ड बनवाना और अपडेट कराना कभी इतना आसान नहीं था।
भरोसेमंद सेवा, बिना किसी झंझट के।

In-feed Ad

job

💼 नवीनतम जॉब पोस्ट

add

पासपोर्ट बनवाएं और अपडेट कराएं

अब पासपोर्ट सेवाएं घर बैठे!
नया पासपोर्ट, नवीनीकरण या अपडेट
सब कुछ आसान और भरोसेमंद तरीके से।

Current Affairs

📰 करंट अफेयर्स से जुड़ी ताज़ा पोस्ट

add

कार और बाइक इंश्योरेंस कराएं!

अब अपनी गाड़ी का इंश्योरेंस बनवाएं या रिन्यू कराएं
वो भी घर बैठे!
तेज़, आसान और भरोसेमंद सेवा।

Tech

💻 टेक्नोलॉजी से जुड़ी ताज़ा पोस्ट

Health

🩺 हेल्थ से जुड़ी ताज़ा पोस्ट

Auto

🚗 ऑटो से जुड़ी ताज़ा पोस्ट

Religion

🕉️ धर्म से जुड़ी ताज़ा पोस्ट

Business Idea

💼 बिज़नेस आइडियाज़ से जुड़ी पोस्ट

Food Recipes

🍽️ फूड रेसिपीज़ से जुड़ी ताज़ा पोस्ट

Trending

Popular Posts

Post Bottom Ad

Pages