दिवाली क्रैकर्स स्वीट: ये पटाखे नहीं फूटते, नाही प्रदूषण करते है... ये सिर्फ मिठास घोलते हैं - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

मंगलवार, 18 अक्टूबर 2022

दिवाली क्रैकर्स स्वीट: ये पटाखे नहीं फूटते, नाही प्रदूषण करते है... ये सिर्फ मिठास घोलते हैं

Diwali Crackers Sweet

त्योहारों पर मिठाई हर घर की शान होती है। काजू, बादाम, पिस्ता और मावा से बने पटाखों ने जोधपुर के बाजारों में धूम मचा दी है। जोधपुर के मिठाई व्यवसायी ने दिवाली के खास मौके पर मिठाई को पटाखों का रूप दिया है। ये मिठाई पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। लोग सुतली बम, चक्री, अनार, मोमपट्टी के आकार की मिठाइयां खरीद रहे हैं। ये मिठाइयां बाजार में 1600 रुपए किलो बिक रही हैं। मिठाई व्यवसायी का कहना है कि वह इस बार कुछ नया करना चाहते थे। उनके मन में एक विचार आया कि इस बार पटाखों के आकार की मिठाई बनानी चाहिए। क्रैकर स्वीट्स नाम की मिठाई पूरे जोधपुर में धूम मचा रही है। ये मिठाइयां अन्य मिठाइयों के मुकाबले थोड़ी महंगी हैं क्योंकि इन्हें बनाने में काजू, पिस्ता और बादाम का इस्तेमाल किया गया है। पटाखा मिठाइयों की मांग काफी बढ़ गई है, ये मिठाइयां बच्चों से लेकर बड़ों तक चर्चा का विषय बनी रहती हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages