दिल्ली-पंजाबी समेत 5 राज्यों में 50 से ज्यादा ठिकानों पर एनआईए की छापेमारी - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

मंगलवार, 18 अक्टूबर 2022

दिल्ली-पंजाबी समेत 5 राज्यों में 50 से ज्यादा ठिकानों पर एनआईए की छापेमारी

NIA raids

राष्ट्रीय जांच एजेंसी(एनआईए) ने गैंगस्टरों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की है। एनआईए ने आज मंगलवार को देश भर के कई राज्यों में कई जगहों पर छापेमारी की। भारत और विदेशों में स्थित आतंकवादियों, गैंगस्टरों और ड्रग तस्करों के बीच गठजोड़ को तोड़ने के लिए छापे मारे गए। NIA ने दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में 50 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी की है। यह कार्यवाही लॉरेंस बिश्नोई, नीरज बवाना समेत कई गैंग से जुड़े लोगों के आधार पर की गई है।

इन जगहों पर भी हुई छापेमारी?

NIA ने झज्जर में गैंगस्टर नरेश सेठी के ठिकाने पर छापा मारा। सुबह चार बजे एनआईए की टीम स्थानीय पुलिस के साथ नरेश सेठी के आवास पर पहुंची। सेठी की अवैध संपत्ति और बैंक डिटेल की तलाश की जा रही है। परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। गैंगस्टर सेठी हत्या, फिरौती समेत कई अन्य गंभीर मामलों में शामिल रहा है। वह फिलहाल तिहाड़ जेल में बंद है। बठिंडा के गांव जंडियां में एनआईए ने छापा मारा। यहां जग्गा जंडियां के घर पर रेड डाली गई।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages