Jio ने लगाया बड़ा दांव, हाई स्पीड 5G के लिए Nokia के साथ की डील - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

मंगलवार, 18 अक्टूबर 2022

Jio ने लगाया बड़ा दांव, हाई स्पीड 5G के लिए Nokia के साथ की डील

jio

Reliance Jio ने हाई स्पीड 5G नेटवर्क के लिए Nokia और Ericsson कंपनी के साथ पार्टनरशिप की है। यह एक बहु-वर्ष का सौदा है। इस डील के तहत Nokia और Ericsson कंपनी के साथ मिलकर Jio ग्राहकों को हाई-स्पीड 5G नेटवर्क मुहैया कराएंगे। दावा किया जा रहा है कि Jio अपने ग्राहकों को Nokia और Ericsson के नेक्स्ट जेनरेशन टेक्नोलॉजी सपोर्ट के जरिए अल्ट्रा हाई इंटरनेट स्पीड देगी। साथ ही लैग-फ्री कनेक्टिविटी मिलेगी। स्वीडिश टेलीकॉम गियर निर्माता एरिक्सन ने रिलायंस जियो के साथ रणनीतिक 5G अनुबंध सौदे की घोषणा की है। यह कंपनी जियो के लिए स्टैंडअलोन मेगा 5जी नेटवर्क मुहैया कराने का काम करेगी। आपको बता दें कि जियो अकेली ऐसी कंपनी है जो भारत में स्टैंडअलोन 5जी नेटवर्क मुहैया करा रही है। Nokia की ओर से Jio को 5G Radio Frequency Access Network(RAN) में मदद की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages