हरियावल पंजाब अंतर्गत प्रकाशवती सर्वहितकारी विद्या मंदिर स्कूल केशव नगर जालंधर की ओर से किया गया पौधा वितरण समारोह - MSD News

This website of MSD News makes the students preparing for government jobs aware of the current affairs and latest news of the country.

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

अपनी पसंदीदा भाषा में पढ़ने के लिए भाषा का चयन करें

हरियावल पंजाब अंतर्गत प्रकाशवती सर्वहितकारी विद्या मंदिर स्कूल केशव नगर जालंधर की ओर से किया गया पौधा वितरण समारोह

Hariyaval Punjab

आज दिनांक 15 अक्टूबर 2022 को प्रकाशवती सर्वहितकारी विद्या मंदिर स्कूल केशव नगर जालन्धर में स्कूल अध्यक्ष मनदीप तिवारी एवं प्रबंधक विरेन्द्र पाल बंटी की अध्यक्षता में विधार्थीयों को पेड़ लगाने के लिए हरियावल पंजाब के तहत प्रेरित किया गया। इस अवसर पर विशेष रूप से श्रीशांत गुप्ता, सरबजीत सिंह मक्कड़ एवं बलराज ठाकुर उपस्थित हुए श्री शांत गुप्ता ने बच्चों को पर्यावरण को बचाने के लिए वृक्षारोपण के बारे में प्रेरित करते हुए उन्हें एक लक्ष्य भी दिया जो बच्चा पौधे को 2 साल तक ध्यान पालन करने पर ऐसे 5 बच्चों को साइकिल इनाम के रूप में दी जाएगी। स्कूल के विधार्थीयों को श्रीशांत गुप्ता जी की तरफ़ से 500 पौधे बांटें गयें।

Hariyaval Punjab

अध्यक्ष मंदीप तिवारी ने बताया कि पेड़ पर्यावरण से कार्बन डाईऑक्साईड लेकर बदले में ऑक्सीजन देते हैं। पेड़ों पर कई जीव-जन्तु अपना घर बनाते हैं। यदि पेड़ न हों तो हम इन सब चीजों की कल्पना तक नहीं कर सकते। वर्तमान की स्थिति देखकर ऐसा लगता है कि हम पेड़ों को बचाना तो चाहते हैं पर शायद उतना प्रयास नहीं कर पा रहे हैं जितना आवश्यक है। ऐसी परिस्थिति धीरे-धीरे प्रकृति का संतुलन बिगड़ता जायेगा और हम प्रकृति की इस अमूल्य सम्पदा को धीरे-धीरे अन्य प्रजातियों को लुप्त कर देंगे। इस प्रकार इस धरती पर न जीवन होगा न जीव अतः हमें चाहिये कि हमारे आसपास हमें जितनी भी खाली भूमि दिखाई दे हम वहाँ पौधारोपण करें और दूसरों को भी प्रेरित करें। कुछ न अपने घर में गमलों में ही इस अमूल्य धरोहर को संरक्षित करें। यदि यह छोटा सा कदम हर व्यक्ति उठायेगा तो यह धरती और धरती पर जीवन सब खुशहाल रहेगा। प्रबंधक वरिदंर पाल बंटी ने बताया कि शुद्ध हवा, जल एवं अन्य प्राकृतिक सुविधाओं का लाभ लेने के लिए प्रकृति का संरक्षण अति आवश्यक है। इसके लिए पौधरोपण ही एकमात्र विकल्प है। पौधों के संरक्षण एवं प्रकृति कि स्वच्छता का कार्य देश के प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी से एक जागरूक नागरिक के तौर पर अपने भविष्य को सवांरने के लिए पौधारोपण एवं स्वच्छता जैसे कार्यक्रमों पर विशेष रूप से ध्यान देने की बात की। उन्होंने आगे कहा कि इस भागदौड़ की ज़िंदगी में आप सभी- जल,जीवन, हरियाली को बचाने का प्रयास करें और कसम खाएं किकम से कम एक पेड़ अवश्य लगाएं उपाध्यक्ष जतिंदर अरोड़ा ने कहा कि पेड़ प्रकृति की वो देन है जिसका कोई विकल्प उपलब्ध नहीं है। पेड़ हमारा सबसे घनिष्ठ मित्र है। हमारे द्वारा लगाया गया पेड़ सिर्फ हमें ही लाभ नहीं पहुँचाता बल्कि आने वाली कई पीढ़ियों को लाभ पहुँचाता है। हवा, पानी, खाने-पीने की सामग्री, ईंधन, वस्त्र, जानवरों का चारा अन्य कार्यों में प्रयोग करने के लिए लकड़ी सब हमें पेड़ों से ही मिलता है। प्रबंध समिति की तरफ़ से भी बच्चों को पांच साइकिल देने की घोषणा की गई। उसके बाद प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष जतिंदर अरोड़ा एवं संदीप बबर ने भी विधार्थीयों को नगद राशि इनाम देने की घोषणा की स्कुल प्रमुख श्रीमती नीलम शर्मा ने बच्चों को गाय के गोबर से निर्मित दियो के बारे में जानकारी दी और बताया कि इससे दिवाली इको फ्रेंडली होगी। इसके साथ लोगों को रोजगार भी प्राप्त होने के साथ में प्रकृति की सेवा का अवसर मिलता है और बच्चों को इनकी खरीदारी के लिए अपना योगदान देने के लिए कहा गया और अपने आसपास भी इनकी जानकारी देकर लोगों को प्रेरित करने के लिए कहा गया। अंत में बच्चों को अपने प्रकृति को बचाने का प्रण लेने के लिए भी कहा गया। सरबजीत सिंह मकक्ड ने विधार्थीयों को सम्बोधित करते हुए पौधारोपण के बारे में कई बातें विस्थार से बताईं, बलराज ठाकुर ने कहा कि प्रकाशवती सर्वहितकारी विद्या मंदिर स्कूल समय-समय पर ऐसे ही प्रोग्राम करते रहते हैं। इस के लिए स्कूल अध्यापक एवं प्रबंध समिति का धन्यवाद किया अन्त में अश्वनी गुप्ता ने आये हुए सभी अतिथियों का धन्यवाद किया।

Hariyaval Punjab

इस अवसर पर अतिथि गण सुमेश लूथरा, जय कृष्ण लूथरा, नरेश गुप्ता, अश्वनी कपूर, हितेश चोपड़ा(आर एस नगर कार्यवाह) जसवीर सिंह, सुभाष सोनी, शिव विहार के अध्यक्ष देओल, वरुण, अश्विनी गुप्ता, राजेश शर्मा, जितेंद्र अरोड़ा, संदीप बब्बर एवं नीलम शर्मा, आभा नागर(एडवोकेट), अनिल तिवारी, राजेश कार्तिक, अश्वनी कपूर, कपिल मल्होत्रा, वरिदंर सेनी, चन्द्र लेखा(स्कूल इंचार्ज) एवं स्कूल स्टाफ आदि उपस्थित हुए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

In-article ad

aad

अपना पैन कार्ड अब घर बैठे बनवाएं!

पैन कार्ड बनवाना और अपडेट कराना कभी इतना आसान नहीं था।
भरोसेमंद सेवा, बिना किसी झंझट के।

In-feed Ad

job

💼 नवीनतम जॉब पोस्ट

add

पासपोर्ट बनवाएं और अपडेट कराएं

अब पासपोर्ट सेवाएं घर बैठे!
नया पासपोर्ट, नवीनीकरण या अपडेट
सब कुछ आसान और भरोसेमंद तरीके से।

Current Affairs

📰 करंट अफेयर्स से जुड़ी ताज़ा पोस्ट

add

कार और बाइक इंश्योरेंस कराएं!

अब अपनी गाड़ी का इंश्योरेंस बनवाएं या रिन्यू कराएं
वो भी घर बैठे!
तेज़, आसान और भरोसेमंद सेवा।

Tech

💻 टेक्नोलॉजी से जुड़ी ताज़ा पोस्ट

Health

🩺 हेल्थ से जुड़ी ताज़ा पोस्ट

Auto

🚗 ऑटो से जुड़ी ताज़ा पोस्ट

Religion

🕉️ धर्म से जुड़ी ताज़ा पोस्ट

Business Idea

💼 बिज़नेस आइडियाज़ से जुड़ी पोस्ट

Food Recipes

🍽️ फूड रेसिपीज़ से जुड़ी ताज़ा पोस्ट

Trending

Popular Posts

Post Bottom Ad

Pages