प्लेसमेंट कैंप में रोजगार के लिए 21 अभ्यर्थियों का चयन - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

शुक्रवार, 4 नवंबर 2022

प्लेसमेंट कैंप में रोजगार के लिए 21 अभ्यर्थियों का चयन

placement camp

जालंधर: जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो(डीबीईई) द्वारा बेरोजगार युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए प्लेसमैंट कैंप लगाया गया। जिसमें 21 उम्मीदवारों का चुनाव किया गया। इस संबंध में अधिक जानकारी रोजगार सृजन, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण अधिकारी रंजीत कौर ने बताया कि एसआईएस प्लेसमैंट कैंप में सिक्योरिटीज ने पहुँच की और 37 उम्मीदवारों ने भाग लिया। जिसमें से 21 उम्मीदवारों को रोजगार के लिए चुना गया है। रंजीत कौर ने कहा कि डीबीईई की तरफ से युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने में अहम भूमिका निभाई जा रही है, जिसके लिए समय-समय पर कैंपों का आयोजन किया जाता है। उन्होंने युवाओं को रोजगार के अधिक अवसरों के लिए जिला प्रशासकीय परिसर स्थित जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो से संपर्क करने को कहा। इस संबंधी अधिक जानकारी के लिए दफ्तर हैल्पलाइन नं. 90569-20100 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages