जालंधर: पंजाब कौशल विकास मिशन द्वारा युवाओं को कुशल और आत्म-निर्भर बनाने के उद्देश्य से एल एंड टी सीएसटीआई-पिलखुवा के सहयोग से कौशल प्रशिक्षण कोर्स करवाए जा रहे है, जिसमें दाखिला लेने के इच्छुक लोग https://tinyurl.com / एल-एंड-टी-कौशल-प्रशिक्षण लिंक पर रजिस्टर कर सकते है। इस संबंध में और जानकारी देते हुए अतिरिक्त डिप्टी कमिशनर(विकास) वरिंदरपाल सिंह बाजवा ने कहा कि पंजाब हुनर विकास मिशन और एल एंड टी सीएसटीआई-पिलखुवा द्वारा पंजाब के युवाओं के लिए 45-90 दिवसीय विशेष आवासीय ट्रेनिंग संबंधी विशेष समझौता किया गया है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम 10वीं और आईटीआई पास छात्रों को रोजगार योग्य कौशल प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए तैयार किया गया है। श्री बाजवा ने कोर्स की जानकारी देते हुए आगे कहा कि इस कार्यक्रम के तहत फार्मवर्क, स्कैफोल्डिंग, बार बेंडिंग और स्टील फिक्सिंग, कंस्ट्रक्शन इलैक्ट्रीशियन, सोलर पीवी. तकनीशियन, कंक्रीट लैब और फील्ड टेस्टिंग और प्लंबर कौशल प्रशिक्षण पाठ्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और हर महीने लगभग 150-180 युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। अतिरिक्त डिप्टी कमिशनर ने शैक्षिक योग्यता के बारे में बताते हुए कहा कि इस प्रोग्राम के अधीन 18-35 वर्ष की आयु के युवा कम से कम 10वीं पास प्रशिक्षण और मुफ्त कोर्स के साथ-साथ अन्य सुविधाओं जैसे पढ़ाई का पूरा सामान,पढाई दौरान पहनने के लिए वर्दी और पीपीई भी उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने युवाओं को इस सुनहरे अवसर का अधिक से अधिक उपयोग करने का न्योता देते हुए कहा कि अधिक जानकारी के लिए जिला प्रोग्राम मैनेजमैंट यूनिट के अधीन मनदीप कौर से 70875-19281 पर संपर्क किया जा सकता है।
Post Top Ad
शुक्रवार, 4 नवंबर 2022
10वीं और आईटीआई पास छात्रों के लिए कौशल प्रशिक्षण प्राप्त करने का सुनहरी अवसर
Tags
# Awareness
# News
Share This
About Hitesh Chopra(Hittu)
News
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें