भूकंप के दौरान घबराएँ नहीं, क्या करें और क्या न करें जानिए इधर - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

बुधवार, 22 मार्च 2023

भूकंप के दौरान घबराएँ नहीं, क्या करें और क्या न करें जानिए इधर

earthquake

भूकंप से पहले

  1. अपने घर को भूकंप प्रतिरोधी बनाने हेतु स्ट्रक्चरल इंजीनियर से परामर्श करें;
  2. दीवारों और छतों की दरारों की मरम्मत कराएं;
  3. खुले टांड़ दीवार से मज़बूती से बांधे और भारी सामान निचली टांड़ों पर रखें;
  4. आपातकालीन किट तैयार रखें;
  5. अपने परिवार के साथ एक निजी आपातकालीन योजना तैयार करें;
  6. 'झुको ढको पकड़ो' की तकनीक सीखें.

भूकंप के दौरान

  1. घबराएं नहीं, शांत रहें;
  2. टेबल के नीचे जाएं, एक हाथ से अपने सिर को ढकें और भूकंप के झटके समाप्त होने तक टेबल को पकड़े रहें;
  3. झटके समाप्त होते ही फौरन बाहर निकलें - लिफ्ट का इस्तेमाल न करें;
  4. बाहर आने के बाद इमारतों, पेड़ों, दीवारों और खंभों से दूर रहें;
  5. अगर आप गाड़ी के अंदर हैं तो गाड़ी रोककर झटके समाप्त होने तक अंदर ही रहें, पुल इत्यादि पर जाने से बचें.

भूकंप के बाद

  1. क्षतिग्रस्त इमारतों में न जाएं;
  2. अगर मलबे में फंस गए हों: -
  • माचिस न जलाएं
  • अपने मुंह को कपड़े से ढकें
  • दीवार या नल पर खटखटाएं और आवाज़ करें;
  • सीटी बजाएं
  • कोई अन्य उपाय न होने पर ही चिल्लाएं.
  • सीढ़ियों का प्रयोग करें. लिफ्ट या एलिवेटर का इस्तेमाल न करें.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages