जिस बाइक में अमृतपाल सिंह पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ था वह बाइक जालंधर के पास लावारिस हालत में मिली - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

बुधवार, 22 मार्च 2023

जिस बाइक में अमृतपाल सिंह पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ था वह बाइक जालंधर के पास लावारिस हालत में मिली

Amritpal Singh

वारिस पंजाब दे संगठन का मुखिया अमृतपाल सिंह पंजाब पुलिस की टीम को चकमा देकर फरार होने में सफल रहा था। अमृतपाल सिंह की तलाश में पंजाब पुलिस की कई टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। अब खबर है कि जिस प्लेटिना बाइक पर अमृतपाल सिंह ने पुलिस को चकमा दिया था वह बरामद कर ली गई है। पंजाब पुलिस ने प्लेटिना बाइक बरामद कर ली है, जिससे अमृतपाल फरार हो गया था। यह बाइक जालंधर से करीब 45 किमी दूर लावारिस हालत में खड़ी मिली। जानकारी के मुताबिक पंजाब पुलिस ने जालंधर से करीब 45 किलोमीटर दूर दारापुर इलाके से नहर के किनारे लावारिस हालत में खड़ी प्लेटिना बाइक बरामद की है। पंजाब पुलिस अमृतपाल की तलाश में जुटी है। पंजाब पुलिस की कई टीमें हर उस संभावित जगह पर छापेमारी कर रही हैं, जहां अमृतपाल के होने की आशंका है। गौरतलब है कि अमृतपाल सिंह के पीछे पंजाब पुलिस की एक बड़ी टीम लगी हुई थी। पंजाब पुलिस ने अमृतपाल का पीछा किया लेकिन वह गेटअप, गाड़ी बदलकर चकमा देने में सफल रहा था।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages