पहली बार सूर्यास्त के बाद होगी ऐतिहासिक पीओपी परेड, नौसेना के अग्निवीरों का पहला जत्था तैयार - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

सोमवार, 27 मार्च 2023

पहली बार सूर्यास्त के बाद होगी ऐतिहासिक पीओपी परेड, नौसेना के अग्निवीरों का पहला जत्था तैयार

Agniveer

नौसेना के अग्निवीरों का पहला जत्था देश के रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण तटीय इलाकों की सुरक्षा के लिए तैयार है. अग्निपथ योजना के तहत चुने गए प्रशिक्षु नाविकों के पहले बैच ने भारतीय नौसेना के प्रमुख प्रशिक्षण संस्थान आईएनएस चिल्का में 16 सप्ताह का प्रारंभिक प्रशिक्षण पूरा कर लिया है। इन प्रशिक्षुओं की पासिंग आउट परेड 28 मार्च को सूर्यास्त के बाद होगी। परंपरागत रूप से पासिंग आउट परेड सुबह के समय होती है, लेकिन भारतीय सशस्त्र बलों में पहली बार यह ऐतिहासिक पीओपी सूर्यास्त के बाद होगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages