ये कोर्स करने से सालाना 80 लाख तक होगी कमाई - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

शनिवार, 29 अप्रैल 2023

ये कोर्स करने से सालाना 80 लाख तक होगी कमाई

course

देश के अलग अलग बोर्ड के नतीजे आने शुरू हो गए हैं ऐसे में सभी बच्चों को अपने करियर की चिंता सताने लगी है। तो अगर आपके भी जानने में कोई ऐसा बच्चा है तो आप उनको ये न्यूज़ जरूर शेयर कीजिए। वो बच्चे जो +2 के बाद इंजीनियरिंग करनी चाहते है। वो बीटेक में ए आई सी टी ई यानी ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल, एजुकेशन की इलेक्ट्रॉनिक्स, वीएलएसआई, डिजाइन एंड टेक्नोलॉजी और डिप्लोमा इन आईसी मैनुफेक्चरिंग कोर्स कर सकते हैं। जिसमें फ्रेशर को 10 लाख से 20 लाख और मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी करने वालों को सालाना 30 लाख से 80 लाख तक की सैलरी मिल सकती है। ऐसा मैं नहीं कह रहा हूं ऐसा कह रही है। अमेरिकन जॉब सर्च कंपनी ग्लास डोर।इसकी पढ़ाई ए आई सी टी ई से मान्यता प्राप्त इंस्टीट्यूशन में कराई जाएगी। जिसमें ऑटोमेशन की वजह से नौकरी जाने का डर भी नहीं है। इसमें दाखिले के लिए आपको मान्यता प्राप्त बोर्ड से बारहवीं पास होना चाहिए। कोर्स में आपको आईसी चिप्स और माइक्रो चिप्स के बारे में पढ़ाया जाएगा। इस कोर्स को करने के लिए 30 हज़ार से 5 लाख तक की फीस लगेगी। इसे करने के बाद आप नेटवर्क प्लानिंग इंजीनियर, टेक्निकल, डायरेक्टर, डाटाबेस एडमिनिस्ट्रेटर और फील्ड टेस्ट इंजीनियर बन सकते है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages