एनआईए ने किया खुलासा- बर्खास्त एसआई सरबजीत सिंह के पाक एजेंसियों से संबंध - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

बुधवार, 19 अप्रैल 2023

एनआईए ने किया खुलासा- बर्खास्त एसआई सरबजीत सिंह के पाक एजेंसियों से संबंध

nia

एनआईए लंबे समय से पंजाब में ड्रग्स और हथियारों की तस्करी की जांच कर रही है। एनआईए की जांच के दौरान कई बड़े खुलासे हुए हैं। वहीं, पंजाब पुलिस के बर्खास्त सब इंस्पेक्टर सरबजीत सिंह को लेकर भी एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। सरबजीत सिंह के पाक एजेंसियों से संपर्क पाए गए हैं। इन एजेंसियों द्वारा पंजाब में ड्रग्स और हथियारों की सप्लाई की जा रही है। एनआईए की जांच में यह भी पता चला है कि पाकिस्तान में बैठे खालिस्तानी संगठन पंजाब समेत आसपास के इलाकों में हथियार और ड्रग्स भेज रहे हैं। पाक एजेंसियों से संबंधों का खुलासा होने के बाद अब एनआईए सरबजीत के फोन को अपने कब्जे में लेकर जांच करने जा रही है। वहीं आपको बता दें कि सब इंस्पेक्टर सरबजीत सिंह को पिछले साल चंडीगढ़ पुलिस ने धोखाधड़ी के एक मामले में गिरफ्तार किया था।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages